{"_id":"5f2c4a298ebc3e3cb24d8d7c","slug":"muhalla-school-start-every-village-lalitpur-news-jhs173269154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम नैनवारा में मोहल्ला स्कूल के जरिए बच्चों को मिलेगी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम नैनवारा में मोहल्ला स्कूल के जरिए बच्चों को मिलेगी शिक्षा
विज्ञापन
मोहल्ला स्कूल में बच्चों को संबोधित करते अतिथि
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। वैश्विक महामारी कोविड- 19 के चलते ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा के लिए मोहल्ला स्कूल की शुरुआत विकासखंड महरौनी के ग्राम नैनवारा में की गई है। इसमें ग्राम के ही उच्च शिक्षा प्राप्त युवा 10 से 15 बच्चों को उनके घर के ही नजदीक पढ़ने की व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे अभिभावक खुश हैं।
इसमें ग्राम के उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं ने साथियों की मदद से हर मोहल्ले में 10-15 बच्चों के लेकर पढ़ने की व्यवस्था उनके घर के ही नजदीक की है। इसमें युवा स्मार्ट फोन से बच्चों के पठन पाठन की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से गतिमान रखेंगे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय नैनवारा द्वारा संचालित दो मोहल्ला स्कूलों का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजीव कुमार दुबे द्वारा किया गया। शिक्षक ह्दयेश गोस्वामी ने सहयोग की अपील की। राममिलन कुशवाहा और अखलेश कुशवाहा ने सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान द्वारा जो भी सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, उन सभी सेंटर पर बच्चों के शैक्षणिक सामग्री वितरण के लिए 500 रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जा रही है। सभी शिक्षा प्रसारक साथियों को प्रति माह एक हजार रुपये सहयोग के लिए ग्राम पंचायत की ओर से प्रदान किया जाएंगे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि ग्राम पंचायत में आने वाले समय में करीब 15 और मोहल्ला स्कूल खोले जाने की योजना है। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महरौनी के मंडल अध्यक्ष आशुतोष सेंगर उपस्थित रहे। संचालन सोनू कुशवाहा ने किया।