{"_id":"65e76cc144298060c1055c44","slug":"mud-is-filling-the-road-due-to-drain-blockage-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-111389-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नाली चोक होने से रास्ते में भर रहा है कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नाली चोक होने से रास्ते में भर रहा है कीचड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। नगर के समीप स्थित झरर के बाग की नाली चोक होने से रास्ते में कीचड़ जमा हो गया, जिससे राहगीरों के साथ आसपास के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।
विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम सभा खांदी का मजरा झरर का बाग नगर पंचायत की सीमा से लगा है। वहां बनी एक नाली की कई दिनों से साफ सफाई न होने से वह चोक हो गई। नाली का कीचड़ रास्ते में जमा हो गया। बाद में जब रास्ते का पानी आसपास रहने वाले लोगों के घरों के अंदर भरने लगा तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई। सुबह लोगों ने अपने पैसों से नाली को साफ कराया तब जाकर कीचड़ की निकासी हो सकी। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि इस नाली की साफ सफाई के लिए कई बार ग्राम प्रधान और जिम्मेदारों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने ध्यान तक नहीं दिया।
-- -
किसी ने मुझे नाली की सफाई के संंबंध में बताया नहीं। फिर भी मैं उसे सही करवाता हूं। - दीन दयाल निरंजन, ग्राम विकास अधिकारी खांदी