{"_id":"5f83563f8ebc3e9bd5061f04","slug":"motorcycle-touch-beaten-lalitpur-news-jhs178410834","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी छू जाने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी छू जाने पर मारपीट
विज्ञापन
fight
- फोटो : fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा/ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढ़ूमल में गल्ला मंडी के पास गाड़ी टच होने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी के मामले में मड़ावरा पुलिस ने एक नामजद समेत चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
थाना मड़ावरा के ग्राम रनगांव निवासी रवि पुत्र कुंजन सिंह ने मड़ावरा थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते नौ अक्टूबर को वह अपाचे मोटरसाइकिल से मड़ावरा जा रहा था। उसकी मोटरसाइकिल पर रनगांव निवासी गोलू पुत्र स्व.अवध बिहारी बैठा हुआ था। जबकि दूसरी पल्सर मोटरसाइकिल पर संजू पुत्र सुम्मेर सिंह एवं ओम पुत्र राजेश और भरत पुत्र स्व.सूरत सिंह पीछे से आ रहे थे। जिसमें संजू व ओम उसके गांव रनगांव के ही हैं, जकि भरत मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के ग्राम उर्दानी निवासी है। शाम को साढ़े पांच बजे वह अभी ग्राम साढ़ूमल में गल्ला मंडी के पास ही पहुंचे थे कि ग्राम साढ़ूमल निवासी सरफराज पुत्र नबाब खां जो उनसे आगे मोटरसाइकिल से चल रहा था, जिसकी मोटरसाइकिल में उनकी मोटरसाइकिल थोड़ी सी टच हो गई। इसी बात को लेकर सरफराज व तीन अन्य लोगों ने उसे व उसके साथ वालों को गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी और लोहे की रॉड से उनकी दोनों मोटरसाइकिलें तोड़ दीं। उनके दो मोबाइलों को रोड पर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। इनके द्वारा मारपीट करने से वह सभी पांचों लोगों को गंभीर चोटें आईं। जकि उसके भाई संजू के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। सरफराज व उनके साथ जो तीन अन्य थे चारों लोग उन्हें जातिसूचक शब्दों से कहते हुए रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट होने से चोटिल होने पर वह सरकारी अस्पताल मड़ावरा इलाज के लिए गए, जहां भरत को अधिक चोटें आने पर उसे जबलपुर इलाज को भेज दिया। जबकि बाकी यहीं इलाज करा रहे हैं। पीड़ित की तहरीरर के आधार पर कोतवाली मड़ावरा पुलिस ने एक नामजद समेत चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।