{"_id":"5fa1bd148ebc3e9b861cb206","slug":"motor-removed-handpump-lalitpur-news-jhs1802809176","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामार कार्रवाई कर हटाई हैंडपंप से मोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामार कार्रवाई कर हटाई हैंडपंप से मोटर
विज्ञापन
water.
- फोटो : water.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी। कस्बा में जलसंस्थान, नगर पंचायत व तहसील के अधिकारियों ने संयुक्त रूप जांच अभियान चलाकर सरकारी हैंडपंपों में लगी मोटरों को हटवाया और उन्हें जब्त कर लिया। दोबारा सरकारी हैंडपंप में मोटर नहीं लगाने की चेतावनी दी।
सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करके उनमें मोटरें लगाकर कुछ लोग निजी उपयोग कर रहे थे। इस तरह की शिकायतें लगातार विभागीय अफसरों को मिल रही थीं। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर नगर पंचायत के कर्मियों ने अवैध तरीके से लगी मोटर वाले हैंडपंपों की सूची तैयार की। मंगलवार को जलसंस्थान, नगर पंचायत और तहसील के अधिकारियों ने जांच अभियान चलाया। अधिकारियों के दल ने मौके पर पहुंचकर आधा दर्जन से अधिक हैंडपंपों में लगी मोटरों को हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो कुछ लोगों ने कुछ दिनों की मोहलत मांगी। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रकाश सिंह, जलसंस्थान जेई अभिलेश कुमार, प्रशांत राजपूत, देवेंद्र, नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी सहित जल संस्थान के कर्मचारी मौजूद रहे।