फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mothers and newborns shivering from cold

Lalitpur News: ठंड से ठिठुर रहीं प्रसूताएं और नवजात

Wed, 01 Jan 2025 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mothers and newborns shivering from cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल काॅलेज के महिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं के चलते नवजात व प्रसूताओं को ठंड से ठिठुरना पड़ रहा है। यहां ठंड से बचाव के लिए सिर्फ एक कंबल दिया जा रहा है। आसपास की महिलाएं घर से कंबल व गर्म कपड़े मंगा रही हैं, लेकिन दूर-दराज की महिलाओं को ठंड से कांप कर रात गुजारनी पड़ रही है।
सरकारी अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज ही इकलौता है, जहां सिजेरियन प्रसव की सुविधा है। यहां जिले के साथ ही मध्य प्रदेश के चंदेरी क्षेत्र की महिलाएं भी प्रसव के लिए आती हैं। 24 घंटे में 30 से 35 प्रसव होते हैं, जिसमें तीन से चार का सिजेरियन ऑपरेशन किया जाता है।
विज्ञापन

प्रसव के लिए आ रही महिलाओं को ठंड से परेशान होना पड़ रहा है। कारण, वार्ड में न तो ब्लोअर है न ही रूम हीटर लगे हैं। शहर व आस-पास की महिलाएं तो घर से गर्म कपड़े मंगाकर रात काट रही हैं, लेकिन दूर-दराज के मरीजों को दिक्कत हो रही है। प्रसूताओं का कहना है कि एक कंबल से ठंड नहीं जाती। कई प्रसूताएं तो ठंड से रात में ठिठुरने के बाद दिन में धूप के लिए बाहर निकलकर बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिला सर्जिकल वार्ड में भी ठिठुर रहीं मरीज
मेडिकल कॉलेज के महिला सर्जिकल एवं पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती मरीज सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं। मरीजों का कहना है कि रात में एक कंबल दिया जा रहा है। घर व रिश्तेदारों से कपड़े मंगाना पड़ रहा है। मरीजों ने बताया कि किराये पर कपड़े लेकर रात काट रहे हैं।

---
प्रसव कक्ष के बाहर टहल रहे कुत्ते
मेडिकल कॉलेज में गार्ड नियुक्त हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त है। मंगलवार को प्रसव कक्ष के बाहर तक कुत्ता विचरण करता नजर आया। इससे कक्ष में भर्ती नवजातों को खतरा है। पास में ही महिलाएं धूप में बैठती हैं। कैमरों से निगरानी के बाद भी न तो जिम्मेदारों को अव्यवस्थाएं नजर आ रही हैं, और न ही कर्मचारी ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed