फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mother dies after burning innocent by fire

आग से जलने में मासूम के बाद अब मां की मौत

Thu, 14 Nov 2019 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mother dies after burning innocent by fire
मड़ावरा/ ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढ़ूमल में एक महिला व उसका एक वर्षीय बेटा आग से जल गए थे, जिसमें इलाज के दौरान पहले बच्चे अब मां की भी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम साढ़ूमल निवासी गनेशी व उसका एक वर्षीय पुत्र संदिग्ध परिस्थतियों में घर में आग से जल गए थे। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया। झांसी में बेटे दुष्यंत की मौत हो गई थी, जबकि गनेशी को ग्वालियर ले जाया गया। वहां पर गनेशी की भी मौत हो गई। इस मामले में महिला के पिता थाना सोजना अंतर्गत ग्राम भदौरा निवासी सूका पुत्र अजुद्दी ने मड़ावरा पुलिस को तहरीर देकर पुत्री गनेशी के ससुरालियों में पति रामानंद कुशवाहा, ससुर हरदास, जेठ कमलेश, सास और जेठानी पर दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर पुत्री गनेशी व उसके पुत्र दुष्यंत को मिट़्टी का तेल डालकर आग लगाने के आरोप लगाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed