फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mother catches daughter with her lover in court premises, causing uproar

Lalitpur News: कचहरी परिसर में मां ने बेटी को प्रेमी संग पकड़ा, जमकर हंगामा

Sun, 01 Mar 2026 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mother catches daughter with her lover in court premises, causing uproar
रोते-बिलखते मां बोली -युवक पहले से शादीशुदा, बेटी की जिंदगी बर्बाद नहीं होने दूंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कचहरी परिसर में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। युवक मौके से भाग निकला, जबकि मां ने घर से निकली बेटी को पकड़कर विरोध जताया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और मां-बेटी को अपने साथ थाने ले गई।
पुलिस के मुताबिक युवती घर से निकलकर अपने प्रेमी के साथ विवाह करने कचहरी परिसर पहुंची थी। युवक के पहले से शादीशुदा होने की बात सामने आने पर परिजन इस संबंध के विरोध में थे। युवती पुलिस लाइन की ओर स्थित कैंटीन के पास खड़ी थी, तभी उसकी मां खोजते हुए वहां पहुंच गई। मां ने युवक को पकड़कर उस पर नाराजगी जताई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ती देख युवक हाथ छुड़ाकर वहां से फरार हो गया। मां ने रोते हुए आरोप लगाया कि युवक के पिता ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है, जो पिछले एक वर्ष से चल रहा है। इसी दौरान युवक उसकी बेटी को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

मां का कहना था कि युवक पहले से शादीशुदा है और वह किसी भी कीमत पर अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद नहीं होने देगी। वहीं युवती मां से हाथ छोड़ने की गुहार लगाती रही। कचहरी परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। महिला ने अधिवक्ताओं की मदद से अपने पति को सूचना दी। इसी बीच सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मां और बेटी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed