फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mother Ahilya Bai's life teaches us to achieve our goals: Nepal Singh

मां अहिल्या बाई का जीवन देता लक्ष्य प्राप्त करने की सीख: नेपाल सिंह

Sat, 01 Jun 2024 04:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Mother Ahilya Bai's life teaches us to achieve our goals: Nepal Singh
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर लोकमाता अहिल्या होल्कर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि मां अहिल्या होल्कर का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ। उन्होंने सारे संसार को संदेश दिया कि हमें दुख व संकटों में भी परमात्मा का कार्य करते रहना चाहिए। उनका जीवन हमें कठिनाइयों एवं संकटों से जूझते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। हमें न्याय, समर्पण एवं सच्चाई पर आधारित समाज का निर्माण करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान नगर अध्यक्ष अभि जैन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आकिब मंसूरी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, जिला सचिव प्रमोद इमलिया, मूरत सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
---------
तालबेस्ट। शुक्रवार को एक विवाह घर में पाल, धनगर, बघेल समाज के तत्वावधान में अहिल्या बाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने समाज की उन्नति के लिए बच्चों को शिक्षित एवं देवी होल्कर के संदेशों पर चलने का आह्वान किया। पाल समाज के अतिथिगणों ने मानसरोवर हजारिया महादेव की पूजा की। इसके बाद एक शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकली। शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई विवाह घर पहुंची, जहां गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को उन्नति पर ले जाने के लिए हमें अपने बच्चों को पढ़ाना होगा। शोभायात्रा में देवी अहिल्या का स्वरूप धारण किए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। राजदीप सिंह बुंदेला ब्लाक प्रमुख, बीके पाल, करन पाल धनीराम रजक, सुभाष पाल, प्रताप पाल, देशराज अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------फोटो-51
पाली। बालाबेहट में श्री लक्ष्मी नारायण अमोनिया मंदिर में जयंती भव्य रूप में मनाई गई। हीरालाल प्रजापति ने बताया, 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चांडी (वर्तमान अहमदनगर) गांव में जन्मी अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय इतिहास की बेहतरीन महिला शासकों में एक माना जाता है। उनके पिता मनकोजी शिंदे धनगर परिवार के वंशज थे और गांव के पाटिल थे। यह कहानी है मालवा की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की है, जिन्हें आज भी मराठा लोग राजमाता कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed