फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Morning Roadways bus service to Madawara discontinued.

Lalitpur News: मड़ावरा के लिए सुबह के समय में संचालित रोडवेज बस सेवा बंद

Mon, 14 Sep 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Morning Roadways bus service to Madawara discontinued.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी, मड़ावरा क्षेत्र क्षेत्र में संचालित रोडवेज बस सेवा बंद हो गई है, जिससे लोगों को निजी बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त किराया सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। प्रदेश के श्रम सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का महरौनी विधानसभा क्षेत्र होने के बाद भी बस का संचालन नहीं हो पा रहा है। जबकि कई रूट पर बसें चल तक नहीं रहीं है।
शासन स्तर पर 6 जुलाई को राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को परमिट जारी किए गए थे। कुल 16 परमिट मिलने के बाद परिवहन निगम ने क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने रूट और स्टॉपेज तय किए। मुख्यालय से किराया अपलोड होने के बाद बसों का संचालन शुरू हुआ था। शुरुआत में झांसी से ललितपुर के बीच बसें चलाईं गई। इसके बाद अन्य रूटों पर भी बसें चलने लगीं। इनमें कैलगुवां, जखौरा, पाली, बालाबेहट, सौजना, महरौनी, मड़ावरा मदनपुर शामिल थे।
विज्ञापन

0000
निजी बस संचालकों का विरोध
बीते दिनों निजी बस संचालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रोडवेज बसें बिना समय सारिणी के संचालित हो रही हैं। जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने 7 सितंबर को एआरटीओ को ज्ञापन दिया। इसके बाद 10 सितंबर को प्रमुख सचिव परिवहन को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। 12 सितंबर को ललितपुर से महरौनी मड़ावरा जाने वाली सुबह की रोडवेज बस का बस स्टैंड पर कड़ा विरोध हुआ। इस विरोध के बाद 13 सितंबर से मड़ावरा मदनपुर के लिए सुबह के समय चल रही बस सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिलाओं को मुफ्त किराया की सुविधा का संकट
शासन ने 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना चलाई है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाएं अपना मतदाता पत्र या आधार कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। लेकिन, अब सुबह से दोपहर तक बस का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
---
रोडवेज बसों के संचालन से किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं है। समय सारिणी के आधार पर बसों का संचालन किया जाए। समय सारिणी को सार्वजनिक किया जाए। इससे यात्रियों को भी बस के संचालन की जानकारी होने से सुविधा होगी।
- मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष, जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन
---
ललितपुर को उत्तर प्रदेश ग्रामीण परिवहन बस सेवा योजना 1540 रूट में शामिल किया गया है। इसके चलते परमिट पर समय सारिणी नहीं होती है। यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसों का संचालन किया जाता है।

- उमेशचंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
---
क्षेत्र में कम रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। सभी बसों का संचालन शुरू कराने के लिए परिवहन मंत्री से वार्ता कर सभी बसों को संचालित कराया जाएगा।
- मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed