फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   more shops allowed

लोकडाउन में कुछ दुकानें खुलेंगी

Mon, 04 May 2020 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
more shops allowed
ललितपुर। लॉकडाउन के तीसरे चरण में जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने अलग- अलग वस्तुओं की दुकानें खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि टाइल्स, हैंडपंप, सेनेटरी, सरिया, लोहा, पेंट्स की दुकानें, गुम्मा (ईंटें), बजरी, ऑप्टीशियन, सीमेंट, गैस चूल्हा रिपेयरिंग, हवा पंक्चर, टायर- ट्यूब, लकड़ी, कोयला, पत्थर की टालें, ऑटोमोबाइल्स पार्ट्स एवं सर्विस सेंटर, टायर की दुकानें, कंप्यूटर, फोटो स्टेट, मोबाइल, मोबाइल रिपेयरिंग, प्रिंटिंग प्रेस, टेंट हाउस, वैल्डिंग एवं खराद मशीनों की दुकानें साप्ताहिक बंदी को छोड़कर प्रतिदिन सुबह दस बजे से शाम को पांच बजे तक खुली रहेंगी। कपड़े की दुकानें (रेडीमेड कपड़ा, साड़ी, कपड़ा, फैंसी स्टोर, टेलर की दुकानें) साप्ताहिक बंदी को छोड़कर मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार के दिन सुबह 11 बजे से शाम को पांच बजे तक खुली रहेंगी। उपरोक्त दिनों में जिस क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी है, उस दिवस के स्थान पर रविवार को प्रतिष्ठान खोले जाएंगे। सोना-चांदी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, घड़ी, बर्तन, जनरल स्टोर, कांच की चूड़ियां, जूते की दुकान और क्राकरी की दुकानें साप्ताहिक बंदी को छोड़कर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी। जिस क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी दुकान खुलने के दिन निर्धारित है, उस दिन के स्थान पर रविवार को प्रतिष्ठान खोले जाएंगे। साथ ही निर्देश दिए हैं कि सभी दुकानदारों द्वारा निर्धारित समय व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दुकानें खोली जाएंगी। अन्यथा की स्थिति में संबंधित दुकानदार के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed