{"_id":"68473b32782c5658ec0413ce","slug":"monika-suicide-case-rs-25000-reward-on-the-accused-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-136841-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनिका सुसाइड केस : आरोपी पर 25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनिका सुसाइड केस : आरोपी पर 25 हजार का इनाम
विज्ञापन
ललितपुर। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी इंद्रपाल यादव की गिरफ्तारी पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसओजी, सर्विलांस टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम इमलिया निवासी मोनिका को गांव के कुछ शोहदे परेशान कर रहे थे। विरोध करने और उलाहना देने पर आरोपियों ने परिजनों से मारपीट की थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी। इससे परेशान होकर मोनिका ने दो जून को रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। जान देने से पूर्व मोनिका ने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने गांव के मुली उर्फ मुलायम, भगवान उर्फ भगुंती ढीमर, दीपू उर्फ दीपक, अस्सू अहिरवार और इंद्रपाल को आत्महत्या करने का जिम्मेदार ठहराते हुए न्याय मांगा था।
थाना नाराहट पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी थी। वहीं, पुलिस ने मुली उर्फ मुलायम, भगवान उर्फ भगुंती ढीमर, दीपू उर्फ दीपक, अस्सू अहिरवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
पांचवें आरोपी इंद्रपाल यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई थीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को आरोपी इंद्रपाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। साथ ही स्वॉट, सर्विलांस टीम सहित थाना नाराहट पुलिस की टीमें गठित कर वांछित को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।