Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mock poll begins to help understand EVMs and VVPATs

Lalitpur News: ईवीएम और वीवीपैट समझने को शुरू हुआ मॉकपोल

Sat, 21 Nov 2026 01:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 21 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mock poll begins to help understand EVMs and VVPATs
ईवीएम का प्रशिक्षण लेता युवक। स्त्रोत सूचना विभाग - फोटो : Samvad
ललितपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का लक्ष्य है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देशन में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने विकास भवन परिसर के ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

दिनेश कुमार ने स्वयं ईवीएम पर मॉकपोल प्रक्रिया का अवलोकन किया। उपस्थित लोगों को मतदान प्रक्रिया और वीवीपैट के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के शुभारंभ पर आमजन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी मॉकपोल किया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी ने भी ईवीएम पर मॉकपोल कर कार्यप्रणाली को समझा। नागरिकों ने मॉकपोल से ईवीएम संचालन और वीवीपैट में पर्ची से मत पुष्टि को जाना। यह कार्यक्रम विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की अधिसूचना जारी होने तक चलेगा। इस अवधि में नागरिक निर्धारित स्थलों पर स्वयं मॉकपोल कर मतदान प्रक्रिया समझ सकेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन केंद्रों पर ईवीएम की उपलब्धता
जनपद की प्रत्येक तहसील में तीन-तीन ईवीएम मॉकपोल और जागरूकता के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। विकास भवन परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में भी दो ईवीएम आमजन के लिए रहेंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। नागरिकों को विकास भवन या संबंधित तहसील के प्रदर्शन केंद्र पर मॉकपोल अवश्य करना चाहिए। इससे उन्हें ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझने और शंकाओं का समाधान करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed