{"_id":"69e2829ba1e52ad69208b8b7","slug":"mnrega-workers-upset-over-non-payment-of-honorarium-go-on-strike-announce-work-boycott-till-april-25-lalitpur-news-c-131-1-ltp1007-154918-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मानदेय न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मी हड़ताल पर, 25 अप्रैल तक कार्य बहिष्कार का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मानदेय न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मी हड़ताल पर, 25 अप्रैल तक कार्य बहिष्कार का ऐलान
विज्ञापन
- ग्राम रोजगार सेवक, एपीओ व अन्य कर्मियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, आर्थिक तंगी से जूझने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बार। विकासखंड के मनरेगा से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार रवि को ज्ञापन सौंपते हुए सामूहिक कार्य हड़ताल का ऐलान किया है।
ग्राम रोजगार सेवक, एपीओ, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं लेखा सहायक सहित सभी मनरेगा कर्मियों ने दिए ज्ञापन में कहा कि उन्हें पिछले कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। इसके साथ ही मानदेय बढ़ोतरी न होने से भी कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कई बार अपनी समस्याएं अधिकारियों के संज्ञान में लाई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
मनरेगा कर्मियों ने बताया कि लगातार उपेक्षा के चलते उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण भी प्रभावित हो रहा है। इसके चलते प्रांतीय स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश के सभी मनरेगा कर्मी 25 अप्रैल 2026 तक सामूहिक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि कार्य सुचारू रूप से पुनः प्रारंभ हो सके। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर दीपक कुमार उपाध्याय अकाउंटेंट, रामसहाय राजपूत, शिवनारायण तिवारी, अजीत सिंह यादव, श्रीप्रकाश पुरोहित, रामसेवक दिवाकर, मोहनलाल कुशवाहा, सरोज राजपूत, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।