फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mnarega one lack 20 thousand corrupt

मनरेगा : मजदूरी के एक लाख बीस हजार हड़पे, ऑडिट में हुआ खुलासा

Sat, 07 Jan 2023 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
mnarega one lack 20 thousand corrupt
ललितपुर। सोशल ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों द्वारा मनरेगा योजना में मजदूरी हड़पने का खुलासा हुआ है। तीन ब्लॉक बार, मड़ावरा और महरौनी की 23 ग्राम पंचायतों में मनरेगा मजदूरों के एक लाख 20 हजार 373 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग उजागर हुआ है। इसके लिए जिला विकास अधिकारी द्वारा ब्लॉक स्तर पर एटीआर अपलोड करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम द्वारा कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मनरेेगा कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जिला विकास विभाग ने ब्लॉक मड़ावरा, महरौनी और बार की ग्राम पंचायतों में मनरेेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट किया। जिसमें कार्य के दौरान मूल मस्टर रोल में कम मानव दिवस अंकित पाए गए। जबकि विकास खंड स्तर से एमआईएस फीड़िंग के दौरान इन्हीं मस्टर रोल संख्या पर अधिक मानव दिवस दर्ज करते हुए अधिक या अनियमित भुगतान किया गया। अनियमित भुगतान कर मनरेगा मजदूरी के रुपये हड़प करने में ब्लॉक मड़ावरा की सात, बार की 14 और महरौनी की दो ग्राम पंचायतें शामिल है। इन सभी 23 ग्राम पंचायतों में हुए 26 कार्यो में 1 लाख 20 हजार 373 रुपये का अनियमित भुगतान किया गया। सोशल ऑडिट में धनराशि के दुरुपयोग का मामला पकड़ में के बाद जिला विकास अधिकारी अधिकारी द्वारा ब्लॉक स्तर पर एटीआर अपलोड करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम द्वारा कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

----------
ब्लॉकवार मनरेगा मजदूरी में दुरुपयोग की धनराशि
ब्लॉक का नाम - धनराशि
बार - 90984 रुपये
मड़ावरा - 26608 रुपये
महरौनी - 2781 रुपये
योग - 120373 रुपये
------------
इन 23 ग्राम पंचायतों में पकड़ी गई गड़बड़ी
सोशल ऑडिट में ब्लॉक बार के ग्राम गंगचारी, टीला, सूरीकलां, लड़वारी, बस्त्रावन, बसतगुवां, दिदौरा, बड़ोखरा, मोगान, सूरीखुर्द, बछरावनी, ऊमरी, सिमिरिया, भावनी में अधिक भुगतान किया गया। वहीं ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम जमौरा, बनयाना, डोंगराकलां, बमराना, छितरापुर, दिगवार और अर्जुन खिरिया में मनरेगा मजदूरी में धनराशि का दुरुपयोग किया गया। ब्लॉक महरौनी के ग्राम भैरा व लुहर्रा में हुए मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों के सापेक्ष अधिक मानव दिवस का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ब्लॉक बार, महरौनी और मड़ावरा की ग्राम पंचायतों में किए गए मनरेगा कार्य में मजदूरी भुगतान में सोशल ऑडिट में गड़बड़ी पाई गई है। इसके लिए खंड़ विकास अधिकारियों को एटीआर अपलोड़ करने के निर्देश दिए गए है। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय टीम गठित होगी। जिसके बाद कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाएगा। - केएन पांडेय, जिला विकास अधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed