फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MLC sent proposal for construction of 97 roads in the district

Lalitpur News: एमएलसी ने भेजा जनपद की 97 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव

Wed, 07 Jun 2023 12:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 07 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
MLC sent proposal for construction of 97 roads in the district
शामिल की गईं अधिकांश सड़कें विकासखंड मड़ावरा व बार की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने शासन को 97 सड़कों का प्रस्ताव भेजा है। इसमें कई छोटी-बड़ी सड़कें शामिल हैं। सबसे ज्यादा सड़कें महरौनी व बार विकास खंड की शामिल की गई हैं।
विधान परिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को सूची में 97 सड़कें भेजी हैं। इसमें अधिकांश दो से पांच किलोमीटर के ऐसे संपर्क मार्ग हैं, जो बनना अति आवश्यक हैं। इन मार्गों के बनने से ग्रामीण इलाके के लोगों को खासी सुविधा होगी, यही नहीं ग्राम पंचायत द्वारा यह संपर्क मार्ग नहीं बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य की सूची में सबसे ज्यादा 52 सड़कें विकास खंड मड़ावरा की शामिल हैं। वहीं, विकास खंड बार के 20 संपर्क मागोंर् का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा विकास खंड जखौरा के सात संपर्क मार्ग व बिरधा के पांच संपर्क मार्ग बनाने पर भी जोर दिया गया है। अगर विधान परिषद के इस प्रस्ताव से काम में तेजी आती है, तो लोगों को खासी सुविधा होगी। साथ ही यह सभी मार्ग छोटी लागत से बनने वाले मार्ग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed