{"_id":"5921e38a4f1c1b3b6a5362c3","slug":"mla-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के घर भी दो माह से पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के घर भी दो माह से पानी नहीं
lalitpur
Updated Mon, 22 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 25 चौबयाना के हालातों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां रहने वाले विधायक रामरतन कुशवाहा के घर भी दो माह से जलसंस्थान पानी नहीं पहुंचा पाया है। जब विधायक की यह स्थिति है तो आम लोगों का क्या हाल होगा। यहां वर्षों पुरानी पाइप लाइन बिछी हुई हैं। कहीं जगहों पर पाइप लाइन या तो चोक हैं या फिर पाइप लाइनें काफी संकरी हैं। इसके कारण जलापूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है।
नगर की सबसे पुरानी बस्तियों में गिने जाने वाले चौबयाना मुहल्ला में सामान्य और पिछड़े वर्ग के परिवार रहते हैं। इस वार्ड में करीब चार दशक पहले दो तीन इंच की पाइप लाइन गलियों में बिछाई गई थी। उन्हीं पाइप लाइनों से आज भी घरों में जलापूर्ति हो रही है। हालांकि मुख्य मार्गों की पाइप लाइन बदल गई हैं, लेकिन गलियों में हालात जस के तस हैं। इससे चौबयाना व नया कुआं मुहल्ला में पानी की किल्लत बनी हुई हैं। कहीं बमुश्किल दस से पंद्रह मिनट पानी आ रहा है तो कहीं आधा एक घंटे पानी आता है। इसी वार्ड में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा भी रहते हैं, उनके घर में करीब दो माह से पानी नहीं पहुंचा है। एक के बाद एक खराब हो रहे हैंडपंपों से हालात और भी बिगड़ रहे हैं। इस समय चौबयाना स्कूल के पास, राघवजी मंदिर के पास, जयंत चौबे के मकान के पास, कैलाश कुशवाहा के मकान के पास हैंडपंप खराब है। कई हैंडपंपों में पाइप बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
घर के आसपास पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इससे उन्हें जलापूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ता है। इसके अलावा मुहल्ले में जल संस्थान की पेयजल आपूर्ति ठीक नहीं है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिस पर विभागीय अधिकारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने पार्षद द्वारा कराए जा रहे कार्यो पर संतोष जाहिर किया।
विज्ञापन
केपी कंचन, भूतपूर्व सैनिक
नया कुआं मुहल्ला में अनियमित सफाई होती है। यदि नालियों की सफाई हो जाती है तो उसका कूड़ा नाली के बाहर यूं ही पड़ा रहता है। बारिश के दौरान मुहल्ले में जल भराव की समस्या बन जाती है। इसकी वजह नाली के ढलान पर ध्यान नहीं दिया गया है। जब सरस्वती शिशु मंदिर से होकर बारिश का पानी आता है तो नालियां उफना जाती हैं। इससे मुहल्लेवासियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। जल संस्थान की जलापूर्ति का लाभ टिल्लू मशीनों के चलने से नहीं मिल पाता है। मशीनों के चलने से कुछ ही मिनटों में पाइप लाइनें सूख जाती हैं।
भगवान सिंह
जब तक वार्ड की सालों पुरानी सकरी पाइप लाइनें नहीं बदलेगी तब तक पेयजल का समाधान होना मुश्किल है। घर के आसपास दो महीने से पाइप लाइनों में पानी नहीं आया है। ऐसे में बोरिंग का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। जो लोग गंदगी फैलाते हैं, उनका चालान काटा जाना चाहिए और जिस स्थान पर नगर के कूड़े को डम्प किया जा रहा है, वहां गड्ढा बनाने की जरूरत है। जिससे कि कूड़ा उड़ न सके। उन्होंने कूड़े से कम्पोस्ट खाद बनाने पर जोर दिया। शकुंतला कुशवाहा, विधायक पत्नी
वार्ड में जगह-जगह सीसी रोड व नालियों का निर्माण कराया गया है। हाल ही में विधायक निवास की गली के सड़क की निविदा निकाल दी गई है। इसके बाद केवल नया कुआं की सड़क बनवाना शेष रह गया है। बजट के अभाव में इस सड़क का टेंडर नहीं कराया जा सका है। बाबाघाट के पास सार्वजनिक शौचालय को नए सिरे निर्मित कराने की आवश्यकता है। उन्होंने सफाई एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।
अनुराग चौबे, पार्षद
वार्ड नंबर 25 में विकासात्मक कार्य
अशोक मालवीय के मकान से झगड़ू के मकान तक सीसी रोड, दुर्जन कुशवाहा खैरा वाले के मकान से आगे से केशरी वर्मा के मकान तक नाली, मोतीलाल के मकान से रामस्वरूप के मकान के एपेक्स व नाली, लखनऊ वाली के मकान से कूजड़े के मकान तक इंटर लाकिंग टाईल्स, डॉ. दीपक के क्लीनिक से शाहिद खां के मकान तक एपेक्स मरम्मत, उपाध्याय के डिब्बा से जिबराईल खां के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण, नीलू तिवारी के मकान से सुनील मिश्रा के मकान तक सीसी मरम्मत कार्य, रावर स्कूल चौराहे से रघुनाथ जी मंदिर की ओर सीसी सड़क व नाली, पार्वती झां से राजेश चौबे के मकान तक सीसी रोड व नाली, हरीशंकर चौबे के मकान से जगन्नाथ कटारे के मकान तक सीसी रोड व नाली, रोशन कुशवाहा के मकान से खालिद मास्टर के मकान तक नाली निर्माण, मुन्ना महाराज के प्लाट से मलैया मंदिर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण शामिल है।
मुहल्ला
दौरीपुरा, चौबयाना, नया कुआं शामिल है।
पहचान
रघुनाथ जी बड़ा मंदिर, राघवजी मंदिर, बाबाघाट मंदिर है।
प्रमुख व्यक्तित्व
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला जज शिशिर कांत चौबे, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गोस्वामी का आवास है।