फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MLA should be thinking about women's safety and employment

महिला सुरक्षा और रोजगार परक सोच वाला हो विधायक

Sat, 22 Jan 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
MLA should be thinking about women's safety and employment
ललितपुर/जाखलौन। विधानसभा चुनाव में युवाओं के साथ महिलाओं को मतदान जरूर करना चाहिए, तभी आधी आबादी को अधिकार मिल सकेंगे। यह बात जाखलौन क्षेत्र की गृहणियों व छात्राओं ने कही। छात्राओं ने कहा कि हमारा विधायक महिला सुरक्षा और रोजगार परक सोच वाला हो।
विज्ञापन

छात्राओं ने कहा कि महिला सुरक्षा के साथ- साथ युवाओं को रोजगार परक शिक्षा मिलनी चाहिए जिससे वह पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़े हो सकें। छात्राओं ने कहा कि महिलाओं को अपना अधिकार पाने के लिए चुनाव में मतदान अवश्य करना चाहिए। छात्राओं ने कहा कि महिलाएं खुद वोट डालें और अपने परिवार के साथ आसपास के लोगों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

लोकतंत्र में युवाओं को बहुमूल्य वोट से पसंद के प्रत्याशी को चुनने का पूर्ण अधिकार होता है और उस अधिकार को पूर्ण करने के लिए खुद वोट डालें और दूसरों को भी जागरूक करें। नम्रता कटारे
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को वोट जरूर डालना चाहिए ताकि वह अधिकार पूर्वक अपने प्रतिनिधि से शिक्षा और रोजगार के लिए बात कर सके। खुद का वोट डालने के साथ आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें। चंचल नायक
विधानसभा चुनाव के चलते युवाओं को शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए क्योंकि वोट का अधिकार मिला तो उसका उपयोग जरूर करें और सभी को जागरूक करें। नेहा जैन
चुनाव जात-पात को देखकर नहीं बल्कि विकास एवं शिक्षा व सुरक्षा को देखते हुए रोजगार के मुद्दों पर होना चाहिए मतदान जरूर करें क्योंकि वोट शिक्षा रोजगार और अधिकार को बेहतर दिला सकता है। आकांक्षा साहू
हमें वोट डालने के प्रति जागरूक रहना होगा। प्रत्याशी के वादों पर नहीं इरादों को देखकर चुनें। नफरत को करुणा में बदलने का साहस रखने वाला साहसी योग्य प्रत्याशी ही हमारा सच्चा और सही प्रतिनिधि होगा। नीलम जैन

मतदान जरूर करना चाहिए क्योंकि पांच साल में एक बार मौका मिलता है। ऐसा प्रत्याशी चुनना चाहिए जो विकास के साथ सुरक्षा शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने की सोच वाला हो। ज्योति विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed