फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   On Karva Chauth, a population of 20,000 yearned for water.

Lalitpur News: करवाचौथ पर 20 हजार की आबादी पानी को तरसी

Fri, 30 Oct 2026 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
On Karva Chauth, a population of 20,000 yearned for water.
मरम्मत के बाद ठीक हुआ लीकेज- संवाद
ललितपुर। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की बदहाली से बृहस्पतिवार को करवाचौथ पर भी लोगों को राहत नहीं मिली। डोंडाघाट स्थित जल शोधन संयंत्र की मुख्य लाइन में लीकेज की मरम्मत में दो दिन लग गए। इससे आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की करीब 20 हजार आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। पानी नहीं मिलने से लोगों को हैंडपंप और अन्य संसाधनों से पानी जुटाना पड़ा। त्योहार के चलते घरों में चल रही सफाई भी प्रभावित हुई। पानी के इंतजाम में लोगों का काफी समय बीत गया, जिससे उनके दूसरे काम भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

जल संस्थान के डोंडाघाट स्थित 13 एमएलडी जल शोधन संयंत्र की मुख्य लाइन में लीकेज हो गया था। मरम्मत के लिए खोदाई के दौरान लाइन दूर होने से काम में देरी हुई। इसके चलते लोअर जोन के चौबयाना, बजरिया, श्रद्धानंदपुरा, रैदासपुरा, मऊठाना, चिरौलपुरा, रावरपुरा, महावीरपुरा और सुभाषपुरा समेत आसपास के मोहल्लों में दो दिन से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। घरों की जरूरत पूरी करने के लिए लोगों को पानी जुटाने में काफी समय लगाना पड़ा। इससे कई लोग समय से अपने काम पर नहीं जा सके। करवाचौथ के चलते महिलाओं को भी पानी की व्यवस्था करने में परेशानी हुई। वहीं, दीपावली की तैयारियों के लिए घरों में चल रही साफ-सफाई का काम भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
त्योहार पर पानी की किल्लत से बढ़ी परेशानी
भागीरथ ने बताया कि त्योहार नजदीक है। ऐसे में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से घर का काम भी समय से नहीं हो पा रहा है। वहीं, राजेंद्र ने कहा कि दो दिन से लगातार पानी नहीं आने के कारण परेशानी बढ़ गई है। हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है।

-----------------------
डोंडाघाट स्थित 13 एमएलडी जल शोधन संयंत्र की मुख्य लाइन की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार से पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से की जाएगी।
मुंशीलाल वर्मा, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed