{"_id":"5fa1bdd98ebc3e9bf623776e","slug":"misterious-died-farmer-lalitpur-news-jhs1802812194","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर सिंचाई करने गये मजदूर की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर सिंचाई करने गये मजदूर की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
ded body
- फोटो : ded body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम भौंरदा में एक किसान के खेत की सिंचाई करने गये मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजनों द्वारा इस मामले में कोई तहरीर थाने में नहीं दिया गया है।
ग्राम भौंरदा निवासी श्याम अहिरवार (42) पुत्र कम्मोद सोमवार की रात को करीब आठ बजे गांव के एक किसान के खेत में मजदूरी करने के लिए गया था। रात में सिंचाई करने के बाद वह खेत में ही आम के पेड़ के नीचे सो गया, पास में ही खेत का स्वामी भी सो रहा था। सुबह खेता का मालिक श्याम के घर पहुंचा और परिजनों को श्याम की हालत बिगड़ने की बात कहकर अपने साथ खेत पर लिवा ले गया, उसका पुत्र अनंतराम खेत पर पहुंचा तो वहां उसका पिता श्याम अचेत अवस्था में पड़ा था। लोगों की मदद से वह पिता को ट्रैक्टर से घर ले गया और निजी चिकित्सक को बुलाया, चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया। परिजनों ने श्याम की मौत संदिग्ध होने की आशंका को देखते हुए महरौनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अनंतराम ने बताया कि जब वह खेत पर गया तो उसके पिता मृत पड़े मिले, उनकी मृत्यु कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है। मृतक के तीन पुत्र हैं और वह दो भाइयों में छोटा था।
मजदूर की संभवत: किसी कीड़े के काटने से मौत हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अलमा अहिरवार, थानाध्यक्ष महरौनी।