{"_id":"66f483cae7e000cc810bf784","slug":"miscreants-cut-the-signal-cable-amidst-a-conspiracy-to-overturn-the-train-lalitpur-news-c-11-jhs1030-400782-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रेन पलटाने की साजिश के बीच सिग्नल की केबल काट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रेन पलटाने की साजिश के बीच सिग्नल की केबल काट ले गए बदमाश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन। ट्रेनें पलटाने की साजिशों के बीच मंडल में बदमाश रेलवे सुरक्षा बलों को चुनौती देते हुए सिग्नल की केबल काट ले गए। केबल कटी तो झांसी-बीना रेलमार्ग पर दौड़ रहीं मुंबई और बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें जहां थीं, वहीं थम गईं। आरपीएफ और रेलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचते, इससे पहले बदमाश फरार हो चुके थे। अब अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
हजारों यात्रियों की जान लेने की साजिश रचने वाले रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर, बोल्डर, पटरी के टुकड़े और फिश प्लेट खोलने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सरकार की जांच एजेंसियों के साथ-साथ रेलवे विभाग भी साजिशें नाकाम करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। रेलवे का दावा है कि ट्रैक पर पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और डाॅग स्क्वाड चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहा है। इसके अलावा, ट्रैक मेंटेनर भी रातभर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। बावजूद इसके, मंगलवार को झांसी रेल मंडल के धौरा-मोहासा स्टेशन के बीच बदमाशों ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी।
बदमाश रात 8.50 बजे 10 मीटर के दायरे में लगी सिग्नल केबल काट ले गए। जैसे ही बदमाशों ने केबल काटी तो रेलखंड की सिग्नल प्रणाली फेल हो गई। इसके बाद जो ट्रेन जहां थीं, वहीं रोक दी गईं। यहां झांसी कंट्रोल रूम को सूचना मिली तो रेलकर्मी और आरपीएफ के जवान मौके पर जा पहुंचे। घटनास्थल के आसपास बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन बदमाश दिखाई नहीं पड़े। पूरी घटना से रेलखंड में ट्रेनों का संचालन डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। अब आरपीएफ ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
ट्रेन नंबर 22222 हजरत निजामुद्दीन-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे।
ट्रेन नंबर 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस एक घंटे।
ट्रेन नंबर 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस 1.20 घंटे।
ट्रेन नंबर 12270 हजरत निजामुद्दीन-चेन्नई दूरंतो एक्सप्रेस 1.20 घंटे।
ट्रेन नंबर 12597 गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस एक घंटे।
ट्रेन नंबर 00654 पटेलनगर-रोयापुरम स्पेशल 2 घंटे।
ट्रेन नंबर 12724 नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस 2 घंटे।
ट्रेन नंबर 16318 कटरा-कन्याकुमारी हिमसागर एक्सप्रेस 2 घंटे।
इसके अलावा दो मालगाड़ी का संचालन भी प्रभावित रहा है।
वर्जन
अज्ञात बदमाशों से धौर्रा-मोहासा के बीच सिग्नल केबल चोरी की है। वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी रेल मंडल