{"_id":"5ec6de838ebc3e902a3e12a3","slug":"misarable-condition-for-arrenging-water-taldehate-news-jhs167261990","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का मौसम, नहीं मिल रहा पानी, सुनने वाला कोई नहीं किससे कहें परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का मौसम, नहीं मिल रहा पानी, सुनने वाला कोई नहीं किससे कहें परेशानी
विज्ञापन

दोपहर कीा गर्मी में हैंडपंप व कुओं से पानी पानी भरते रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। लगातार छठवें दिन बृहस्पतिवार को नगर के हटवारा, गंज समेत कई मोहल्लों की जनता को पर्याप्त पानी नहीं मिला। मोहला चौबयाना में आंशिक जलापूर्ति हुई तो कई परिवारों को एक बूंद पानी भी नहीं मिल सका। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी असंतोष है। लोगों को पानी उपलब्ध कराने की बात करने वाले जल संस्थान के अवर अभियंता चौथे दिन भी नजर नहीं आए।
गर्मी के साथ- साथ नगर एवं क्षेत्र की पेयजल समस्या दिन- प्रतिदिन गहराती जा रही है। जल संस्थान लोगों को पानी मुहैया कराने में फिसड्ड़ी साबित हो रहा है। जनता की परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है। छह दिन से पानी नहीं मिलने से कई मोहल्लों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोग पानी आने की आस में बार- बार नलों के पास जाकर मायूस होकर लौट रहे हैं। ऊंचाई वाले मोहल्लों की बात दूर, आमजन भी बूंद- बूंद पानी के लिए परेशान है। लोगों को शीघ्र ही पानी मिलने की उम्मीद थी, पर, उनकी उम्मीद पूरी तरह से बेकार साबित हो गई, जिससे हैंडपंपों और कुंओं पर पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
महिलाएं और छोटे बच्चे पानी के लिए भीषण गर्मी में भी डिब्बे, बाल्टी लेकर हैंडपंपों पर जुट रहे हैं। जल संस्थान के कर्मचारी अपने को असहाय बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। जल संस्थान द्वारा सीडब्लूआर के समीप पानी के दबाव के लिए चल रहा काम चार दिन में पूरा नहीं हो सका। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों ध्यान आकृष्ट कराया गया, परंतु स्थिति में कोई सुधार नजर नहीं आया।
विज्ञापन
----------------------------
गर्मी के मौसम में जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जल संस्थान कार्यालय पर लोगों की परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है।
- मालती पुरोहित, सिविल लाइंस
-------------------------------
पूरे वार्ड में कई दिनों से पानी का संकट बना हुआ है। हैंडपंपों पर हर समय लोगों की भीड़ लगी रहती है।
- अंगूरी रायकवार
---------------------------------
पानी के संकट के बावजूद टैंकर भी नहीं चलवाए जा रहे हैं। गर्मी के चलते पानी का स्तर नीचे चला जाने के कारण हैंडपंप भी जबाव देने लगे हैं।
- साधना बबेले
------------------------------------
सफेद हाथी साबित हो रही है टंकी
नगर की जनता को पानी की आपूर्ति कराने के लिए दो टंकी बनी हैं। इस समय दोनों टंकियां सफेद हाथी साबित हो रहीं हैं। जानकारों के अनुसार दोनों टंकियों की क्षमता नगर के उपभोक्ताओं को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त है। पर , आए दिन लाइन में खराबी और बिजली संकट का दु:खड़ा रोने वाले विभागीय अधिकारी यदि जनता को पानी उपलब्ध कराने के लिए मन से प्रयास करें तो जनता की परेशानी कोफी दूर हो सकती है।
-------------------------------------
भीषण गर्मी में जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है, यह ठीक नहीं है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता से बात की जाएगी। जनता को पानी अवश्य मिलेगा।
- रामरतन कुशवाहा, विधायक
---------------------------------------
छह दिन से जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों से बात करूंगा।
- जगदीश सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी
--------------------------------------