फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Minor boy commits suicide in Lalitpur Suicide note found from room

‘चाहता था मेरी शादी एक लड़के से हो लेकिन ऐसा हो नहीं सका, इसलिए मर रहा हूं’, नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 03 Mar 2021 07:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Mar 2021 07:55 AM IST
विज्ञापन
Minor boy commits suicide in Lalitpur Suicide note found from room
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के बिरधा चौकी के अंतर्गत एक गांव में एक किशोर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन किशोर की शादी कराने की बात कर रहे थे, जबकि वह किसी लड़की से शादी नहीं करना चाहता था। उसके पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘चाहता था मेरी शादी एक लड़के से हो लेकिन ऐसा हो नहीं सका, इसलिए मर रहा हूं’
विज्ञापन


बिरधा चौकी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 17 वर्षीय नाबालिग के पिता की गांव में ही किराने की दुकान है। घरवाले उसकी शादी कराने की बात कर रहे थे, जबकि वह लगातार शादी नहीं करने की बात करता था। सोमवार को वह दिन भर गांव में ही अपने पिता की किराने की दुकान पर बैठकर दुकानदारी करता रहा और देर शाम को घर पहुंचकर खाना खाया। 
विज्ञापन


रात में करीब नौ बजे कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा, तो सुबह करीब सात बजे पिता ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई। पिता व अन्य परिजनों ने दरवाजे तोड़ दिए और अंदर जाकर देखा तो उसका शव म्यारी पर साड़ी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पास में सिलिंडर गिरा पड़ा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह सिलिंडर पर खड़े होकर फंदे पर लटका होगा। सूचना पर बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली तो उसके पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘वह शादी नहीं करना चाहता है। वह एक सुंदर लड़का है और एक लड़के से ही शादी करना चाहता है...। मैं एक ऐसा लड़का हूं कि लड़का तो हूं, लेकिन मेरे अंदर सिम्टम्स (लक्षण) एक लड़की जैसे हैं। सुंदर लड़का देखकर मैं आकर्षित होता हूं। चाहता था कि मेरी शादी एक लड़के से हो, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, इसलिए मर रहा हूं।’ 

फिलहाल बिरधा चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में बिरधा चौकी प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि परिजन किशोर की शादी तय कर रहे थे और वह शादी नहीं करना चाहता था। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने यह भी लिखा है कि वह एक लड़के की ओर आकर्षित होता है और लड़के ही शादी करना चाहता है और ऐसा नहीं होने की वजह से वह मर रहा है।

छोटे भाई की शादी कराने को कहता था
मृतक के ताऊ ने बताया कि उसके भतीजे के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने शादी नहीं करने की बात लिखी है। मृतक दो भाई और एक बहन में बड़ा था। वह छोटे भाई की शादी कराने की बात कहता था। उसने सुसाइड नोट में जो कुछ लिखा है उसके बारे में घरवालों को कोई जानकारी नहीं थी। उसके फांसी लगाने से परिवार के लोग सदमे में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed