{"_id":"6757403e3498dbd7c900fae4","slug":"minister-just-pay-attention-here-even-the-monuments-of-great-men-are-dirty-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-125466-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मंत्री जी! जरा इधर भी दें ध्यान, महापुरुषों के स्मारक तक गंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मंत्री जी! जरा इधर भी दें ध्यान, महापुरुषों के स्मारक तक गंदे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका प्रशासन शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का भले ही दावा करे, लेकिन हकीकत यह है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था दम तोड़ रही है।
राज्यमंत्री व जनपद प्रभारी दानिश आजाद अंसारी मंगलवार को शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। इस दौरान वह मलिन बस्ती में स्वच्छता का निरीक्षण करने के साथ ही निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भी जाएंगे। यदि प्रभारी मंत्री की इस तरफ नजर पड़ी तो पालिका के दावों की पोल खुल जाएगी।
यहां पर गली मोहल्ला ही नहीं महापुरुषों के स्मारक तक कचरा व गंदगी से अछूते नहीं हैं। यही नहीं मलिन बस्ती में मार्गों में गंदगी पड़ी हुई है। सफाई न होने से दुर्गंध उठ रही है। ऐसे में इन स्थानों पर ठहरना तो दूर गुजरने में भी समस्या हो रही है। लोगों को मजबूरन ही गंदगी व उठ रही दुर्गंध के पास रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -
महाराज अग्रसेन स्मारक के पास पड़ा कचरा
सुपर मार्केट में सब्जी मंडी मार्ग के किनारे महाराज अग्रसेन का स्मारक बना हुआ है। पार्क को सौंदर्यीकरण व बाउंड़ी भी बनी हुई है, लेकिन वर्तमान में जिम्मेदारों की अनदेखी की भेंट चढ़ गया है। यहां पर चारों ओर कचरा पड़ा हुआ है। इससे लोगों को दिक्कत होती है।
-- -
बाबू ज्ञानचंद्र अलया स्मारक में पड़े शराब के पाउच
सुपर मार्केट में बाबू ज्ञानचंद्र अलया का स्मारक बना हुआ है। इसके आस-पास चारों ओर अधिक मात्रा में गंदगी व कचरा पड़ा हुआ है। स्मारक परिसर के अंदर शराब के पाउच पड़े हुए हैं। ऐसे में लोग स्मारक में बैठना तो दूर रुकना तक पसंद नहीं कर रहे हैं।
-- -
विष्णुपुरा में नाला के पास फैली गंदगी
विष्णुपुरा में नाला के किनारे अधिक मात्रा में गंदगी पड़ी हुई है। अब इससे दुर्गंध उठ रही है। वहीं, अधूरे पड़े शौचालय का निर्माण पूर्ण न होने से खुले में शौच जाना पड़ रहा है। इससे मार्ग में गंदगी हो गई है। लोगों को मार्ग से निकलना तक दुश्वार हो गया है। इसके बाद भी सफाई नहीं की जा रही है।
वर्जन
शहर के सुपर मार्केट में स्थित पार्कों के पास कचरा व गंदगी होने की जानकारी हुई है। इसकी कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी।
- सरला जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद