फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mining mafia uprooted drain stones

Lalitpur News: नाली का पत्थर उखाड़ ले गए खनन माफिया

Mon, 08 Jan 2024 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia uprooted drain stones
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कड़ेसराकलां/तालबेहट। विकास खंड अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां में सड़क किनारे पूर्व में बनी नाली खनन माफिया उखाड़ ले गए। पत्थर ले जाने के कारण जलभराव होने से आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के कन्या प्राथमिक विद्यालय से अधिवक्ता प्रदीप तिवारी के मकान तक दो बार डंप नाली बनाई गई। कुछ लोगों का आरोप है कि नाली का निर्माण मात्र कागजों पर हुआ, जबकि कुछ लोग खनन माफिया द्वारा नाली के पत्थर उखाड़ कर ले जाने की बात कह रहें है। हकीकत जो भी हो लेकिन वर्तमान में नाली का नामोनिशान तक नहीं है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायतें की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

-----------
फोटो-27
जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से नाली का अस्तित्व मिट गया है। नाली न होने से जलभराव के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।- प्रदीप कुमार तिवारी एडवोकेट
---------
फोटो-28
सरकारी धन से पूर्व में कराए कार्य को अपने स्वार्थ के लिए नेस्तनाबूत करने वालों की जांच कराकर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।-गुड्डू बुंदेला, युवा नेता भाजयुमो
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मुझे इस बात की जानकारी है। विभागीय अधिकारियों से परामर्श करके उक्त समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।- ज्ञान सिंह यादव, ग्राम प्रधान कड़ेसराकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed