{"_id":"692ca19bf03fcc117c0b3bd5","slug":"mineral-departments-e-ravana-will-not-be-issued-to-vehicles-without-vts-lalitpur-news-c-11-1-jhs1037-690700-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिना वीटीएस लगे वाहनों पर जारी नहीं होगा खनिज विभाग का ई-रवन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिना वीटीएस लगे वाहनों पर जारी नहीं होगा खनिज विभाग का ई-रवन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खनिज विभाग ने शतप्रतिशत वाहनों पर वीटीएस (व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम) लगाने के लिए सख्ती कर दी है। विभाग ने ऑनलाइन एमएम 11 अब बिना वीटीएस लगे वाहनों को जारी करना बंद कर दिया है।
खनिज पदार्थों का परिवहन करने वाले वाहनों को खनन विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य हो गया है। इससे राजस्व चोरी पर रोक लगेगी। साथ ही वाहनों की निगरानी भी की जा सकेगी। जनपद में करीब 300 से अधिक वाहन खनिज परिवहन का कार्य करते हैं। इन वाहनों में गिट्टी, मोरम, बालू आदि परिवहन किया जाता है। जिले में अभी तक 193 वाहनों का पंजीकरण हो गया है। वर्तमान में विभाग ने बिना वीटीएस लगाए वाहनों पर ऑनलाइन रवन्ना जारी करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
इस नए सिस्टम से वाहन स्वामियों को भी फायदा है। खनिज परिवहन करते समय जाम में फंसने या वाहन खराब होने की स्थिति में रॉयल्टी समाप्त हो जाती थी। लेकिन अब वीटीएस लगने के बाद वाहनों पर सीधे निगरानी होगी।
विज्ञापन
वाहन स्वामियों को खेल होगा समाप्त
वाहन स्वामी लंबी दूरी का ट्रांजिट पास बनवाते थे, क्योंकि दूरी के हिसाब से समय मिलता है। ऐसे में वह एक ही एमएम 11 से कई चक्कर लगा लेते थे। वीटीएस लगने बाद विभाग की वाहनों पर सीधे निगरानी होगी।
सभी वाहनों पर वीटीएस लगाना अनिवार्य कर दिया है, वर्तमान में ऐसे किसी वाहन को ई-रवन्ना जारी नहीं किया जा रहा है, जिनमें वीटीसी नहीं लगा हुआ है। जिन वाहन स्वामियों ने यह नहीं लगवाया है, वह भी लगवा लें, जिससे आगामी समय में परेशानी न हो।
अमितोष वर्मा, जिला खनन अधिकारी।