फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Midday meal is not being prepared in three schools, teachers are also missing

Lalitpur News: तीन विद्यालयों में नहीं बन रहा मध्याह्न भोजन, शिक्षक भी रहे नदारद

Mon, 30 Dec 2024 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Midday meal is not being prepared in three schools, teachers are also missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाएं और शिक्षकों की उपस्थिति जानने के लिए बीएसए ने ब्लॉक तालबेहट के तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। मध्याह्न भोजन बनता नहीं मिला। बच्चों की उपस्थिति कम और शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित सहित अन्य कमियां मिलीं। बीएसए ने स्टाफ से स्पष्टीकरण और अनुपस्थित दिन का वेतन अवरुद्ध करने की कार्रवाई की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह सोमवार सुबह कन्या प्राथमिक विद्यालय नत्थीखेड़ा पहुंचे। शिक्षक व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नामांकन के मुकाबले बच्चों की उपस्थिति कम मिली। मध्याह्न भोजन बनता नहीं मिला। साफ-सफाई का अभाव और रंगाई-पुताई संतोषजनक नहीं थी। शौचालयों में ताले लगे थे। बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपक सिंह यादव, सहायक अध्यापिका रुचिका चंडोक, राता नामदेव, शिक्षामित्र बालकिशन शिवहरे से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय संविलियन नत्थीखेड़ा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक को छोड़ अन्य शिक्षक, कर्मचारी अनुपस्थित थे। बच्चों की उपस्थिति कम मिली। मध्याह्न भोजन बनता नहीं मिला। साफ-सफाई, रंगाई-पुताई संतोषजनक नहीं मिली, शौचालयों में ताले लगे थे। बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक गजेंद्र सिंह से स्पष्टीकरण मांगा। सहायक अध्यापिका प्राची रिछारिया, श्रुति गुप्ता, वर्षा शर्मा, शिक्षामित्र प्रीति राय, शैलेंद्र शिवहरे, अनुदेशक बृजेंद्र सिंह, लखन लाल, अनुचर संजय कुमार का अनुपस्थित दिन का वेतन-मानदेय अवरुद्ध करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पूराबिरधा के निरीक्षण में कुछ सहायक अध्यापक उपस्थित मिले। प्रधान अध्यापक सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी अनुपस्थित थे। छात्रों की उपस्थिति कम, मिड-डे मील बनता नहीं मिला, साफ-सफाई और रंगाई पुताई संतोषजनक नहीं मिली। शौचालयों में ताले लगे मिले। बीएसए ने प्रधानाध्यापक राधा लक्ष्यकार, सहायक अध्यापक उजमा जवी, मीतू पांचाल, मीनाक्षी तिवारी, शिक्षामित्र हिम्मत सिंह राजपूत, संध्या जैन से तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है।

------
विद्यालयों में कहीं मध्याह्न भोजन बनता नहीं मिला तो कहीं शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं। बच्चों की उपस्थिति कम सहित अन्य कमियां मिलीं। कर्मचारियों से स्पष्टीकरण, एक दिन का वेतन व मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई है।
रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed