फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mid day meal food supply distributed

सरकारी स्कूल में मिडडेमील का कराया खाद्यान्न वितरण

Fri, 17 Jul 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
mid day meal food supply distributed
नगर संसाधन केंद्र में संचालित विद्यालय में बच्चों को मिड्डे मील वितरण करते खंड शिक्षा अधिकारी भ? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर संसाधन केंद्र परिसर में संचालित सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को मिड डे मील का खाद्यान्न वितरित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी नगर भरत कुमार वर्मा की मौजूदगी में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन, प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन एवं प्राथमिक विद्यालय तलैयापुरा में अध्ययनरत बच्चों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। वितरण के दौरान वार्ड सभासद प्रतिनिधि मुस्तफा, शिक्षक कमल कुशवाहा, संजय श्रीवास्तव, रेश्मा बेगम, तरन्नुम जहां, रीना परवीन, शाहीन शमी, अमरीन आदि शिक्षक/ शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/ छात्राओं को कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखकर लॉकडाउन एवं ग्रीष्म अवकाश अवधि का मिड डे मील का खाद्यान्न एवं परिवर्तन लागत उपलब्ध कराई जानी है। इसके अतिरिक्त कई विद्यालयों में पूर्व से उपलब्ध खाद्यान्न का उपभोग नहीं किया गया है, ऐसे में खाद्यान्न खराब हो सकता है। जिसके मद्देनजर विद्यालयों में कक्षा- 01 में 419, कक्षा- 02 में 491, कक्षा-03 में 491, कक्षा-04 में 493, कक्षा- 05 में 495 और कुल 2389 बच्चों को खाद्यान्न एवं कंवर्जन कास्ट की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-06 में 299, कक्षा-07 में 294 और कक्षा-08 में 245 में कुल 838 बच्चों को खाद्यान्न एवं कंवर्जन कास्ट की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने खाद्यान्न बच्चों/ अभिभावकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मिड डे मील के खातों में अवशेष कंवर्जन कास्ट की धनराशि से बच्चों/ अभिभावकों के बैंक खातों में यथासंभव धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed