फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Messing with the security of the building development

विकास भवन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़

Sun, 10 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Messing with the security of the building development
ललितपुर। विकास भवन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विभागीय अफसरों ने अग्निशमन यंत्र का पाउडर कालातीत (एक्सपायर्ड) होने के बाद भी सिलेंडरों की रिफलिंग नहीं कराई है,
विज्ञापन


जिससे आग लगने की स्थिति में कोई बचाव का भी इंतजाम नहीं है। ऐसे में एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है।

जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के बाद सबसे ज्यादा अधिकारी विकास भवन में बैठते हैं। यहां मुख्य विकास अधिकारी से लेकर डीडीओ, उपायुक्त श्रम रोजगार, समाज कल्याण अधिकारी, सहायक निबंधक, युवा कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, नेडा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, लघु सिंचाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, आरईएस, पशुपालन, कृषि रक्षा अधिकारी के कार्यालय हैं। इनमें दर्जनों की संख्या में कर्मचारी बैठते हैं।
विज्ञापन


लेकिन, सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। 26 दिसंबर वर्ष 2014 में अग्निशमन यंत्र रिफल कराए गए थे। 25 दिसंबर 2015 में रिफल का समय निर्धारित किया था। एक पखवाड़ा होने जा रहा है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कालातीत हो चुके पाउडर को बदलना की सुध नहीं ली है। ऐसे में यदि विकास भवन में शार्ट सर्किट जैसी घटना होती है तो न केवल विभागीय फाइलाें बल्कि अधिकारी, कर्मचारियों को जान बचाने के लाले पड़ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed