{"_id":"6ab826c3f7db6c69a70b343b","slug":"meritorious-students-honored-on-world-pharmacists-day-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-163939-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मेधावियों को किया सम्मानित
Sun, 27 Sep 2026 01:40 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में फार्मेसी विभाग ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश सिंह, डॉ. सौरव यादव व डॉ. पूजा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बी फार्मा व डी फार्मा के विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट की शपथ दिलाई गई।
महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सौरव यादव ने कहा कि फार्मेसी केवल रोजगार का क्षेत्र नहीं, बल्कि समाज की स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा जिम्मेदारीपूर्ण पेशा है। विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनाओं के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिवानी नायक, करन, सरस्वती कुर्मी, पुष्पेंद्र कुमार गौतम, नीतेश विश्वकर्मा, मानसी यादव, अश्विनी प्रजापति आदि मौजूद रहे।