फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mercury transit was under a cloud

बादलों की ओट में हुआ बुध पारगमन

Tue, 10 May 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mercury transit was under a cloud
budh praghm, jhansi news - फोटो : amar ujala
ललितपुर। इस साल की सबसे दुर्लभ खगोलीय घटना के साक्षी बनने में खलनायक बाधक बन गया। बादलों में सूर्य की लुका-छिपी के कारण गोविंद सागर बांध पर जुटे विद्यार्थी बुुध ग्रह का दीदार नहीं कर पाए। इस घटना को देेखने के लिए छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह था।
विज्ञापन


सोमवार को सूर्य के सामने से बुध ग्रह को गुजरना था। बुुध पारगमन नाम की यह अत्यंत दुर्लभ घटना पूरी शताब्दी में 13-14 बार ही घटित होती है। जिला विज्ञान क्लब ने इस खगोलीय घटना को दिखाने के लिए गोविंद सागर बांध पर इंतजाम किए थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सोलर चश्मे वितरित किए थे। शाम 4.50 पर इस घटना को दिखाई देना था, लेकिन इससे पहले ही आसमान में बादल छाने लगे थे,
विज्ञापन


जिससे सूर्य की लुका-छिपी का दौर शुरू हो गया था। घटना देखने के लिए बांध पर मौजूद छात्र-छात्राओं ने सोलर चश्मे पहन लिए थे। सभी का ध्यान आसमान की ओर था। तय समय पर सूर्य पूरी तरह से बादलों में छिप गया था, जिससे विद्यार्थी इस खगोलीय घटना के साक्षी नहीं बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अमित शुक्ला ने बताया कि कुछ छात्र-छात्राओं ने शुरूआती घटना चक्र को देखा। लेकिन, देखते ही देखते सूर्य बादलों में छिप गए। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को खगोलीय घटना के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed