फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Merchant Mahakumbh and Samman Yatra on September 10: Provincial President

व्यापारी महाकुंभ व सम्मान यात्रा 10 सितंबर को : प्रांतीय अध्यक्ष

Fri, 09 Jun 2023 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Merchant Mahakumbh and Samman Yatra on September 10: Provincial President
ललितपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल ने कहा कि मंडल के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह में 10 सितंबर को ललितपुर में व्यापारी महाकुंभ व सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण कराया जाएगा। वह बुधवार रात एक होटल के सभागार में व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रांतीय नेता के समक्ष व्यापारियों ने जनपद की बदहाल विद्युत व्यवस्था और वाहनों की पार्किंग की प्रमुख समस्या को उठाया। उन्होंने प्रांतीय अध्यक्ष को ज्ञापन देकर कहा कि पार्किंग ने होने से व्यापारी और आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि साहूकारी लाइसेंस को एक अप्रैल 2023 से सरकार ने समाप्त कर दिया है। जिससे छोटे व्यापारियों एवं किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि छोटे व्यापार चलाने और शादी समारोह करने में साहूकारों से ऋण लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कर लेते थे। अब यह एक बहुत बड़ी समस्या छोटे एवं मझोले व्यापारियों के साथ हो गई है। इसको सरकार से मांग कर के साहूकारी लाइसेंस व्यवस्था चालू की जाए एवं नवीनीकरण कम 20 साल की होनी चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश वडे़रा ने की और संचालन वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरबांस, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई,नगर महामंत्री सुमित समैया ने संयुक्त रूप से किया। नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार, वरिष्ठ नगर महामंत्री दीपक सिंघई ने आभार जताया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने की अगुवानी
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल एवं बुंदेलखंड प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता स्वर्ण जयंती समारोह मनाने के लिए व्यापारियों को जागरूक एवं समस्याओं का समाधान करने के लिए बुधवार को महोबा से राजमार्ग होते हुए देर शाम शहर में आए। गल्ला मंडी अध्यक्ष जय कुमार जैन व महामंत्री जितेंद्र जैन सहित पीरी कार्यकारिणी ने मुख्य द्वार पर फूल माला एवं तिलक लगाकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
संयुक्त महामंत्री अभिषेक अनौरा, जिला कोषाध्यक्ष, सिद्धेश्वर जमोरया, प्रांतीय उपाध्यक्ष पंडित मनीष सड़ैया, प्रांतीय मंत्री अजित खजुरिया ,प्रांतीय उपाध्यक्ष उद्योग मंच कमलेश सराफ, प्रांतीय संगठन मंत्री राहुल गुप्ता, प्रांतीय युवा मंत्री अजय सोनी, गल्ला मंडी अध्यक्ष जयकुमार जैन, गल्ला मंडी महामंत्री जितेंद्र जैन, गल्ला मंडी कोषाध्यक्ष प्रसन्न सिमरा, विधि सलाहकार रूपचंद जैन, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बॉबी राजा नाराहट, राजू सिंधी, रविंद्र दिवाकर, सुरेंद्र लारिया, जिला मंत्री सुबोध गोस्वामी, जितेंद्र सोनी,ललित कुमार जैन, मनोज कामरेड ,रजनीश चड्ढा, अनिल चौधरी, विपिन रोड़ा, विवेक मड़बैया, सूबेदार राम किशोर सिंह तोमर, राजकुमार साहू, सौरभ सेरवास, जिला युवा अध्यक्ष विशाल सराफ, महामंत्री सुनील सैनी, नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू, महामंत्री सुमित कछालिया, पीके बरया, मोहम्मद इकराम, अंकुर चौधरी,नरेंद्र मोदी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed