फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Memorandum submitted to Irrigation Minister for compensation and rehabilitation

Lalitpur News: मुआवजा और पुनर्वास के लिए सिंचाई मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 Jul 2026 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to Irrigation Minister for compensation and rehabilitation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन। महरौनी तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन भौरट बांध से प्रभावित ग्रामीणों ने लखनऊ पहुंचकर सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन देते हुए मुआवजा एवं पुनर्वास की मांग करते हुए अपनी परेशानियों से अवगत कराया।

छपरट के ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि भौरट बांध परियोजना का निर्माण वर्ष 2008 से चल रहा है। बांध में जलभराव होने के कारण गांव के कई मकानों में सीलन, दरारें आदि आ गई हैं, जिससे मकान जर्जर हो चुके हैं और कभी भी गिर सकते हैं। इससे परिवारों के साथ-साथ पशुधन पर भी खतरा बना हुआ है। लंबे समय से पुनर्वास और मुआवजे का आश्वासन मिल रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बजट आवंटन का हवाला देकर मामले को लगातार टाला जा रहा है। मकानों की बदहाल स्थिति के कारण परिवार भय के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं। इससे सामाजिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने उचित मुआवजा दिए जाने और सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग की है।इस मौके पर जगदीश सिंह निरंजन, रामस्वरूप परिहार, राजेंद्र सिंह, राजकुमार यादव, मनीराम, अजय कुमार, रामदीन, ऋषि यादव, मुन्नालाल, रामप्रसाद, सुरेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed