फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mehrauni: Neelam Barauniyan became the Nagar Panchayat president after a tough struggle

महरौनी: कड़े संघर्ष के बाद नीलम बड़ौनियां बनी नगर पंचायत अध्यक्ष

Sun, 14 May 2023 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mehrauni: Neelam Barauniyan became the Nagar Panchayat president after a tough struggle
महरौनी। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बड़ौनियां चुनाव लड़ने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। नीलम बड़ौनिया के पति दुष्यंत बड़ौनिया ने कहा कि उनका नामांकन वापस कराने के लिए उनके खिलाफ जमीन पर कब्जा करने के आरोप में लेखपाल से मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन वह उस दबाव में झुके नहीं और संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बनाए जा रहे षड़यंत्रों की उन्होंने निर्वाचन आयोग तक शिकायत की तब जाकर कुछ राहत मिली, लेकिन क्षेत्र की जनता ने जो समर्थन दिया वह उसके लिए आभारी है।
विज्ञापन


एक ही भाजपा प्रत्याशी जीता
महरौनी। नगर पंचायत क्षेत्र के 13 वार्डों में भाजपा ने सभी में प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा था, लेकिन शनिवार को आए परिणाम में भाजपा का तगड़ा झटका लगा। 12 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। वहीं एक वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जीता है।
विज्ञापन


मेरी जीत नहीं सच्चाई की जीत , जनता की जीत हुई है- नीलम

सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बड़ौनियां ने कहा कि यह मेरी नहीं सच्चाई की जीत हुई है। नगर की जनता की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि मैंने जो जनता से जो वादे किए थे उन्हें अवश्य पूरा करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed