फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medicines and medical devices will be prepared in Bulk Drug Park: DM

बल्क ड्रग पार्क में दवाएं व मेडिकल डिवाइस होंगे तैयार : डीएम

Thu, 22 May 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Medicines and medical devices will be prepared in Bulk Drug Park: DM
- प्रथम चरण का काम शुरू, 24 को मुख्यमंत्री की सलाहकार समिति करेगी निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। महरौनी तहसील क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में निर्माणाधीन बल्क ड्रग फार्मा पार्क का जायजा लेने 24 मई को मुख्यमंत्री की सलाहकार समिति आएगी। इसको लेकर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने फार्मा पार्क में प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कराने के लिए यूपीसीडा, विद्युत विभाग, पीडब्लूडी व वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन बल्क ड्रग फार्मा पार्क के प्रथम चरण में सड़क के चौड़ीकरण के लिए विद्युत पोल की शिफ्टिंग, विद्युत उपकेंद्र व अलग से विद्युत लाइन डाले जाने और वन विभाग के पेड़ कटान का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित गति से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण राहुल सिंह ने बताया कि फार्मा पार्क के लिए 33/11 केवी उपकेंद्र की स्थापना का कार्य चल रहा है, जिसमें कंट्रोल रूम भवन बन गया और फाउंडेशन बाउंड्रीवाल निर्माण, सड़क चौड़ीकरण के लिए खंभों की शिफ्टिंग की जा रही है। 33 केवी लाइन जो 15 किमी में डाली जानी थी, 10 किमी डाली जा चुकी है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग रोहित त्रिपाठी ने बताया कि फोरलेन सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके लिए मिट्टी डाली जा रही है, वन विभाग ने पेड़ों के कटान का कार्य प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक यूपीसीडा जॉनी बिल्टोरिया ने बताया कि फार्मा पार्क की बाउंड्रीवाल एवं कैंपस में सड़कें डाले जाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत दो प्रवेश द्वार एवं 1.97 किमी लंबाई में बनाई जाने वाली बाउंड्रीवाल का कार्य प्रारंभ हो गया है, सड़क की फर्स्ट लेयर लगभग 1.5 किमी तक डाली जा चुकी है, पैनलवाल के लिए फाउंडेशन व कॉलम बन चुके हैं, फायर फाइटिंग बिल्डिंग का कार्य भी प्रारंभ होने जा रहा है। बाहरी साइनेज बोर्ड का कार्य भी लगभग हो चुका है। डीएम ने कहा कि बल्क ड्रग फार्मा पार्क बनने से मेडिकल सेक्टर में रिसर्च को बढ़ावा मिल सकेगा। नए उपकरण भी तैयार किए जा सकेंगे, जिससे गंभीर बीमारियों को जल्द चिह्नित किया जा सके। यहां आधुनिक तकनीक से मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए कुछ कंपनी के एमओयू भी साइन हुए हैं। जल्द ही जिले की पहचान फार्मा क्षेत्र में होगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय चंद्र, तहसीलदार मड़ावरा मनोज श्रीवास्तव, आरएम यूपीसीडा संदीप मौजूद रहे।


पहले भी मुख्य सलाहकार ने किया था प्रोजेक्ट का निरीक्षण
जनपद के गांव सैदपुर में फार्मा पार्क की स्थापना की जा रही है। आगामी 24 मई को मुख्यमंत्री की सलाहकार समिति का दौरा भी संभावित है, सलाहकार समिति में मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, आर्थिक सलाहकार डॉ केवी राजू व खाद्य एवं सुरक्षा सलाहकार डॉ जीएन सिंह शामिल रहेंगे। इससे पहले भी मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed