फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medication bringing relief to patients, but the heat is taking a heavy toll.

Lalitpur News: मरीजों को दवा दे रही आराम, गर्मी निकाल रही दम

Sun, 30 Aug 2026 01:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Medication bringing relief to patients, but the heat is taking a heavy toll.
ललितपुर। शहर की 1 लाख 20 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए चार अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। लेकिन, इन अस्पतालों में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं हो सके हैं। इससे अस्पतालों में वातानुकूलित सुविधा के लिए लगे एसी शोपीस बने हुए हुए हैं। वहीं वाटर कूलर भी बंद पड़ा हुआ है। इससे मरीजों को समुचित मात्रा में सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाओं का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

नगर में चार अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलवाए गए हैं। इनमें प्रत्येक अस्पताल में 30-30 हजार की आबादी को घर के पास ही उपचार की सुविधा देने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक अस्पताल में एक चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स, वार्डबॉय, स्वीपर आदि को नियुक्त किया गया है। इन अस्पताल में प्राथमिक जांच व उपचार की सुविधा की गई है। यह अस्पताल चौकाबाग के कर्माबाई नगर, जुगपुरा, आजादपुरा और विष्णुपुरा आदि में खोले गए हैं। इनमें चिकित्सक व स्टाफ और दवाइयां भले ही उपलब्ध करा दी गईं हों।
विज्ञापन

लेकिन, अब तक बिजली के कनेक्शन नहीं हो सके हैं। शहर के चौकाबाग स्थित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लगभग चार माह बाद भी विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया है। ऐसे में अस्पताल को मिलीं दो एसी भी शोपीस लटक रहीं हैं। वहीं आरओ भी बंद पड़ा हुआ है। कमोवेश यही स्थिति अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर आजादपुरा की बनी हुई है। ऐसे में यहां पर आने वाले मरीजों को वातानुकूलित सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। महज अस्पतालों में घरेलू कनेक्शन ही उजाला हो रहा है। साथ ही पंखा भी चल रहे हैं। इससे मरीजों को मिलने की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। वहीं विष्णुपुरा व जुगपुरा के अस्पतालों में घरेलू कनेक्शन ही आरओ व एसी चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान आरोग्य मंदिरों बिजली कनेक्शन लेने के लिए मुख्यालय पत्राचार किया गया है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed