{"_id":"6272d22747870d42a5147204","slug":"medical-examination-of-teenager-done-in-district-hospital-lalitpur-news-jhs2200116177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में कराया गया किशोरी का मेडिकल परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में कराया गया किशोरी का मेडिकल परीक्षण
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली में दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी का बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं डीआईजी के निर्देश पर एसपी सिटी झांसी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसकी मां से बात की। वहीं सूत्र बताते हैं कि जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
जिला अस्पताल में एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने जब किशोरी से बात की, तो उसने एक बार फिर 22 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक हुई दरिंदगी की कहानी बयां की। किशोरी आप बीती बताते हुए कई बार फपक पड़ी। इस दौरान एसपी सिटी ने पूरे घटनाक्रम को लेकर तमाम सवाल जवाब किए। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया। किशोरी अभी चाइल्ड लाइन के पास ही है।
उधर, घटना में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
घटना में महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। -निखिल पाठक,एसपी