{"_id":"6887c8ddd50677b83509e6da","slug":"medical-college-patients-are-waiting-in-queue-for-hours-due-to-increase-in-number-lalitpur-news-c-131-ltp1004-139833-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : मरीज बढ़ने से लग रही कतार, घंटों कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : मरीज बढ़ने से लग रही कतार, घंटों कर रहे इंतजार
विज्ञापन
- वायरल फीवर, उल्टी व पेटदर्द और चर्म रोग के बढ़े मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मौसम में हो रहे परिवर्तन से मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 15 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में करीब 400 तो चर्मरोग की ओपीडी में 220 मरीज तक पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि वायरल फीवर, उल्टी व पेट दर्द और चर्म रोग के अधिक मरीज आ रहे हैं। सोमवार को पर्चा काउंटर, ओपीडी कक्ष व पैथोलॉजी और दवा वितरण कक्ष के बाहर कतार रही।
बीते दिनों लगातार बारिश के बाद धूप निकल रही है। ऐसे में गर्मी के साथ ही उमस भरा मौसम हो रहा है। ऐसे में खान-पान में संयम न बरतने से पेट दर्द व उल्टी की समस्या हो रही है। वहीं वायरल वायरस भी फैल रहा है। इससे सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। अब तक जहां 1000 से 1030 तक मरीज पहुंच रहे थे, जो संख्या बढ़कर 1180 तक पहुंच गई है। इसमें मेडिसिन विभाग में लगभग 400 मरीज पहुंचे, इनमें प्रथम तल पर लगभग 300 से अधिक मरीज पहुंचे। वहीं, एनसीडी सेल में 80 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर उपचार लिया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन सूद ने बताया कि मौसम में हो रहे परिवर्तन से वायरल के मरीज बढ़ गए हैं। सर्दी, जुकाम व बुखार के लगभग 150 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, खान-पान में संयम न बरतने से उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुगर व बीपी के मरीज भी 70 तक आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य बीमारियों के आ रहे हैं। उन्होंने मौसम में खान-पान में संयम बरतने व अधिक मात्रा में पानी पीने और बाहर की वस्तुओं का सेवन न करने की सलाह दी है।
-- -
उमस भरी गर्मी से बढ़ रहा फंगल इंफेक्शन
सोमवार को चर्म रोग की ओपीडी में 220 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश में फंगल इंफेक्शन व बाल झड़ने समेत अन्य समस्याओं के पहुंचे। वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सेठ ने बताया कि उमस भरी गर्मी में फंगल इंफेक्शन की समस्या हो रही है। ऐसे में बचाव करें। अधिक देर तक गीले कपड़े न पहने। समस्या होने पर तौलिया व साबुन किसी अन्य का उपयोग न करें।
विज्ञापन
-- -
कतारों से जूझ रहे मरीज, तब उपचार हो पा रहा नसीब
मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 1180 मरीज उपचार को पहुंचे। इससे अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को आधा घंटे तक कतार में लगना पड़ा। जहां से ओपीडी में अधिक भीड़ होने से लगभग 30 से 40 मिनट तक बारी आने का इंतजार किया। इसके बाद परामर्श पर पैथोलॉजी में कड़ी मशक्कत कर कतारों से पंजीयन कराकर जांच के लिए सैंपल दिया। इसके बाद जांच रिपोर्ट मिलने में समय लगा। इसके बाद दवा लेने में भी एक घंट तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उपचार करा सके।