फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical College: Medicine department established on OPD ground floor.

मेडिकल कॉलेज : ओपीडी भूतल पर मेडिसिन विभाग स्थापित

Tue, 13 Aug 2024 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Medicine department established on OPD ground floor.
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का मेडिसिन विभाग अब भूतल पर स्थापित हो गया है। मान्यता के बाद ओपीडी को मानक अनुरूप बनाया जा रहा है। इसके चलते ओपीडी को प्रथम तल से भूतल पर एनसीडी सेल में परिवर्तित कर दिया है। अब मरीजों को उपचार के लिए ऊपर नहीं जाना होगा। वहीं, अन्य मरीजों को ढूंढने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग से मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने के बाद व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। वार्डों को मानक अनुरूप बनाने के लिए निर्माण और मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं। अब ओपीडी का भी कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे कई ओपीडी का स्थान बदल दिया गया है। मेडिसिन विभाग की ओपीडी को प्रथम तल से भूतल पर एनसीडी सेल में तब्दील कर दिया गया है। अब कमरा नंबर छह में मेडिसिन विभाग की ओपीडी शुरू हो गई है। वहीं, सामने के कक्ष में भी मेडिसिन की ओपीडी संचालित हो रही है। साथ ही चर्म रोग विभाग की ओपीडी अब 49 नंबर कक्ष में शुरू हो गई है। नेत्र रोग विभाग की ओपीडी ऑपरेशन थिएटर के बाहर कक्ष में संचालित हो रही है। महिला सर्जिकल वार्ड नीचे शिफ्ट होने से मरीजों को सुविधा हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गार्डों को नियुक्त कर दिया है, जो मरीजों को जानकारी दे रहे हैं। मेडिकल काॅलेज प्रशासन का कहना है कि मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज में ओपीडी जीर्णशीर्ण थी। इनमें निर्माण कार्य कराकर ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी। इसके लिए कार्य तेजी से कराया जा रहा है। - डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed