{"_id":"65df9beae7245c908a096df9","slug":"medical-college-gets-four-more-professors-will-start-providing-services-soon-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-111069-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज को मिले चार और प्रोफेसर, जल्द देने लगेंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज को मिले चार और प्रोफेसर, जल्द देने लगेंगे सेवाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में चार नए प्रोफेसरों ने ज्वाइन कर लिया है। इनके आने से जहां प्रोफेसरों की संख्या बढ़ गई है, वहीं अस्पताल में आंखों के मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा। साथ ही अब नाक, कान व गला के मरीजों को नियमित रूप से उपचार मिलना शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसरों की संख्या 19 हो गई है।
मेडिकल कॉलेज को सत्र 2024-25 से शुरू करने की तैयारी चल रही है। भवन निर्माण अंतिम चरण में है। छिटपुट कमियों को पूरा किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन भी मान्यता के लिए एनएमसी के मानकों को पूरा करने में जुटा है। इसके लिए सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा के लिए विभिन्न संकाय (विभागों) में आचार्य, सह आचार्य व सहायक आचार्यों (प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसरों) की नियुक्ति प्रक्रिया भी चल रही है। 15 जनवरी को लखनऊ में साक्षात्कार में चार सहायक आचार्य चयनित किए गए थे। इन सभी प्रोफेसरों ने मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन कर लिया है। इसमें एक ऐनेस्थीसिया, एक नेत्र विभाग व एक एनाटॉमी और एक ईएनटी के प्रोफेसर हैं।
-- -
आठ ने नियुक्ति के लिए किया आवेदन
चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसरों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली थी। इस पर आठ ने आवेदन किया था। प्रोफेसरों के चयन के लिए चार मार्च को लखनऊ में साक्षात्कार लिया जाएगा। अब आठ और प्रोफेसरों के जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -
चिकित्सा महाविद्यालय में चार नए प्रोफेसरों ने ज्वाइन कर लिया है। जल्द ही मरीजों को सुविधाएं भी मिलनी शुरू हो जाएंगी। शेष पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया अपनाकर भर्ती की जाएगी।
- डॉ. डी. नाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय