फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   medical collage will be reality

प्रस्तावित मेडीकल कॉलेज का सपना होगा साकार

Tue, 23 Feb 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
medical collage will be reality
medical.jpg - फोटो : medical.jpg
ललितपुर। विधानसभा में पेश किए बजट में जनपद में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराया जाने की घोषणा की गई है। इससे जनपदवासियों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जा गई है। लोग इसको लेकर खुश हो गए हैं। सोमवार को प्रदेश सरकार के आए बजट में ललितपुर जनपद समेत 13 जिलों में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 1350 करोड़ का बजट दिया गया है। ऐसे में जनपद के ब्लाक जखौरा अंतर्गत ग्राम अमरपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब राशि मिलने से जल्द ही निर्माण होने का सपना साकार हो सकेगा। मेडिकल कॉलज के निर्माण को लेकर लोग सरकार के बजट को सराहनीय बता रहे हैं। बजट में जनपद को बड़ी उपलब्धि भी बताया गया है।
विज्ञापन

--
वर्ष 2021-22 के बजट में सरकार ने जनपद का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण को बजट राशि मिलना बड़ी उपलब्धि है। अब निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

- धनराज
--
प्रदेश सरकार के बजट में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए मेडिकल कॉलेज निर्माण को बजट उपलब्ध कराया गया है। इससे अब शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश चंदानी
--
जनपद बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से अछूता है। यहां पर कोई बड़े सरकारी अस्पताल नहीं है। विशेषज्ञों के अभाव में बाहर इलाज कराना पड़ता है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने से जनपद में इलाज की सुविधा मिलेगी।

- अजय प्रताप सिंह
--
मेडिकल कॉलेज के निर्माण होने से स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्र में इलाज की सुविधा मिलेगी। साथ ही निर्माण होने से आम लोगों को रोजगार की सुविधा भी मुहैया हो सकेगी। बजट जन हितैषी रहा है।
- दिनेश कुमार दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed