फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Meat bought from Datia

दतिया से खरीद कर ला रहे मीट

Tue, 28 Mar 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Meat bought from Datia
मांसाहारी लोग - फोटो : demo
अवैध मांस बिक्री की बंदी का असर दिखाई देने लगा है। मीट न मिलने के कारण दुकानदार वेज बिरियानी बेचने लगे हैं। इससे उनकी दुकान पर लगने वाली भीड़ छंट गई है। वहीं, नियमित मांसाहारी भोजन करने वाले परेशान हैं। वह लोग मजबूरन दतिया से मांस खरीद कर ला रहे हैं। 
विज्ञापन

शहर में किसी भी दुकानदार के पास पशु काटने का लाइसेंस नहीं है। केवल मांस बेचने भर का ही लाइसेंस हैं। इससे मांस नहीं मिल पा रहा है। जो थोड़ा बहुत मिल रहा है, वह चोरी छिपे काटा जा रहा है। इस पर भी नजर रखने के लिए नगर निगम और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। मांस बंदी का असर हाथ ठेला लगाकर बिरयानी बेचने वालों की बिक्री पर पड़ा है। चिकन बिरियानी बेचने वालों ने या तो अपनी दुकानें बंद कर दी हैं या शाकाहारी बिरियानी बेचने लगे हैं। 
विज्ञापन

नगर में बिरियानी बेचने का सबसे बड़ा केंद्र जीवनशाह तिराहा, ओरछा गेट और नगरा हाट के मैदान में अब सन्नाटा है। कुछ  लोग ही शाकाहारी बिरियानी बेच रहे हैं। उन्होंने अपनी दुकानों पर स्टीकर लगा दिए हैं कि यहां पर केवल शाकाहारी बिरयानी मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, जो लोग नियमित तौर पर मांसाहारी भोजन करते हैं उन्हें मीट के लिए परेशानी हो रही है। मार्केट में मछली का कारोबार तो खूब चल रहा है, लेकिन मांस नहीं बिकने के कारण खाने वाले लोग परेशान हैं। मजबूरन वह दतिया से मांस खरीद कर ला रहे हैं। यही नहीं, जो लोग चोरी छिपे बेच रहे हैं, उन्होंने भी मांस के दाम बढ़ा दिए हैं। चार सौ से चार सौ पच्चीस प्रति रुपये किलोग्राम की दर से बिकने वाला मांस अब पांच सौ से सवा पांच सौ रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा है। 


करौंदी माता मंदिर पर रही भीड़
करौंदी माता मंदिर पर गत दिवस बकरा चढ़ाने वालों की भीड़ रही। मान्यता है कि बलि में बकरे के कान काट दिए जाते हैं। बाद में बकरा छोड़ दिया जाता है। लेकिन, मांस बंदी के दौरान मंदिर पर ऐसे बहुत से बकरा कारोबारी पहुंचे, जिन्होंने जमकर मांस बेचा। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अधिकारी छुट्टी पर रहे, इसका लोगों ने खूब फायदा उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed