फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   maximum vaccination on monday

जनपद में पहली बार एक दिन में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण

Tue, 22 Jun 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
maximum vaccination on monday
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में कोविड-19 टीकाकरण पर चर्चा की। इसमें बताया गया कि आज जनपद में कुल 5256 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जिसमे 18-44 आयु वर्ग के कुल 3108 एवं 45 वर्ष की आयु वर्ग के कुल 2148 लोग शामिल हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज जनपद में सर्वाधिक टीकाकरण हुआ है, इसी प्रकार प्रतिदिन एक नया कीर्तिमान स्थापित करना है।
विज्ञापन

जनपद में जुलाई माह में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की जा रही है, उसके लिए आशा एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों में संदिग्ध मरीजों एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर उपलब्ध कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed