फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Maternity room will be built in the District Magistrate's office

Lalitpur News: जिलाधिकारी कार्यालय में बनेगा मातृत्व कक्ष

Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Maternity room will be built in the District Magistrate's office
गर्भवती व छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं के लिए होगी यह व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाली गर्भवती व छोटे बच्चों के साथ आईं महिलाओं के लिए मातृत्व कक्ष की स्थापना ही जाएगी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने यह निर्णय लिया है, इस कक्ष की स्थापना की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी को सौंपी गई है। यहां बच्चों के लिए खिलौने भी उपलब्ध होंगे।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर आने वाली गर्भवती व छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं के लिए मातृत्व कक्ष स्थापना कराने का निर्णय लिया है, जहां पर ऐसी महिलाओं को बैठने व पीने के पानी की व्यवस्था तो होगी है, साथ ही अधिकारी से मिलने की प्रतीक्षा के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए खिलौने भी वहां पर रखे जाएंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि अभी ऐसी महिलाएं जब अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी के पास आती हैं, तो मीटिंग या अन्य कारणों से उन्हें अधिकारियों का इंतजार करना होता है, ऐसे में छोटे बच्चों के साथ उन्हें बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर मातृत्व कक्ष की स्थापना की जा रही है, जल्द की जिलाधिकारी कार्यालय में उचित स्थान देखकर इस कक्ष की स्थापना की जाएगी। साथ ही पुरुषों का प्रवेश इस कक्ष में प्रतिबंधित होगा।
-अंकित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed