फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Matateela dam will be deputed in more tourists

माताटीला बांध में जुटेंगे अब और अधिक सैलानी

Fri, 26 Feb 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Matateela dam will be deputed in more tourists
तालबेहट (ललितपुर)। तालबेहट वोट क्लब की तरह कुछ दिनों बाद माताटीला बांध के भराव क्षेत्र के मध्य में बने टापूओं के आसपास मोटर बोट दौडे़गी। इस योजना को शासन से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


प्राकृतिक छटाओं के मध्य बेतवा नदी पर बने माताटीला बांध के मध्य में कई बड़े टापू हैं। बरसात एवं गर्मी के समय इन टापूओं का नजारा देखते ही बनता है। इस प्राकृतिक सुंदरता को देखकर कुछ वर्षों पूर्व सेना ने बनगुवाकलां के पास बांध के किनारे एक पिकनिक स्पॉट बनाया था, जो वर्तमान में संचालित है और यहां सैन्य अधिकारी एवं जवानों की प्रतिदिन भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन


इसी बात को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद ने माताटीला बांध एवं जाखलौन पंप कैनाल के समीप भराव क्षेत्र के मध्य में बने टापूओं पर पिकनिक स्पॉट की एक विशाल योजना बनाई थी। इसका प्रस्ताव उस समय शासन को भेज दिया गया था। डीएम का स्थानांतरण हो जाने से यह योजना ठंडे बस्तें में चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में क्षेत्र के कुछ लोगों ने इसकी जानकारी वर्तमान जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार को दी, जिसके बाद शासन से इस योजना को हरी झंडी मिल सकी।

इस संबंध में जल विद्युत निगम के एमडी प्रशांत चौहान ने पत्र भेज कर अवगत कराया है कि कुछ ही समय में माताटीला बांध के मध्य बने टापूओं पर मोटर बोट चलने लगेगी। वहीं, इस संबंध में जब क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डॉ. कल्यान सिंह से फोन पर जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि शासन योजना को जब प्रारंभ कराना चाहे, करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed