{"_id":"65b6aeb941a76006130481a6","slug":"mass-marriage-three-hundred-couples-held-each-others-hands-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-109548-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह: तीन सौ जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह: तीन सौ जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत गिन्नोट बाग में 300 जोड़ों का विवाह कराया गया। समाज कल्याण विभाग के कार्यक्रम में निर्धारित धनराशि कन्याओं के खातों में डाली गई।
नवयुगलों को आशीर्वाद देने आए सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि उन माता पिता के सपनों को पूरा किया जा रहा है, जो धन के अभाव में अपनी पुत्रियों की शादी धूमधाम से नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों की पुत्रियों की शादी की जिम्मेदारी सरकार ने उठाई है, ताकि अपनी बच्चियों को सम्मान के साथ विदा कर सकें। इस अवसर पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक राम रतन कुशवाहा, एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, राजकुमार जैन, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, सीडीओ कमला कांत पांडे, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह आदि मौजूद रहे।