Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Married woman was beaten up and locked in room for not bringing dowry

Lalitpur News: दहेज न लाने पर विवाहिता से मारपीट कर कमरे में किया बंद

Sun, 21 May 2023 01:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 21 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Married woman was beaten up and locked in room for not bringing dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए कमरे में बंद करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा महिला थाना पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज की है।

शहर के मोहल्ला सदनशाह निवासी अंजुम खान पत्नी आरिफ खान ने महिला थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भेंट किया था। लेकिन ससुरालीजन मायके से दहेज लाने के लिए आए दिन प्रताड़ित करने लगे। मना करने पर ससुरालीजनों के द्वारा मारपीट कर कमरे में बंद कर देते और खाना पीना भी नहीं देते हैं। 17 मई की रात वह अपने कमरे में थी। तभी उसका पति आरिफ, जेठ हजरत खां, शाकिर खान, ससुर हुसैन खान, सास असगरी आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। घटना की सूचना उसने अपने भाई नईम पुत्र जहूर खान को दी तो वह उसकी ससुराल आया और उसे अपने साथ ले गया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed