फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Married woman hanged herself in her maternal home

विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

Mon, 18 Apr 2022 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself in her maternal home
मड़ावरा। अपने मायके परीक्षा देने आई विवाहिता ने गले में फंदा डालकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गढोली कला निवासी कुंजन सिंह लोधी की 22 वर्षीय पुत्री जयंती उर्फ अंजलि का विवाह 18 फरवरी को मध्यप्रदेश जिला सागर के बंडा निवासी पवन सिंह के साथ हुआ था। बीते सप्ताह जयंती बीए की परीक्षा देने अपने मायके आई थी। परिजनों के मुताबिक रविवार देर शाम को जयंती के पिता खेत पर गए थे तभी उसने जयंती ने कमरे में जाकर कुंडे से रस्सी बांधकर फंदा गले में लगाकर फांसी पर लटक गई। घर लौटने पर बेटी का शव देख परिजनों का कोहराम मच गया। घटना के पीछे क्या कारण रहे इस पर परिजन भी कुछ बता नहीं रहे। सूचना पर उपनिरीक्षक अभयपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मृतका के ससुरालीजन भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। पोस्टमार्टम के बाद जयंती का शव उसके ससुरालीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed