फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   March rain broke the record of six years

Lalitpur News: मार्च की बारिश ने तोड़ा छह सालों का रिकॉर्ड

Sun, 02 Apr 2023 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
March rain broke the record of six years
झांसी। मार्च की बारिश ने पिछले छह सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार जनपद में औसत 10 मिलीमीटर पानी गिरा है। जबकि, इससे पहले 2016 में जिले में औसत बारिश 36.18 रिकॉर्ड हुई थी। इसके बाद से मार्च में औसत वर्षा शून्य रही।
विज्ञापन

जनपद में औसत बारिश 850 मिलीमीटर है। कृषि विभाग के आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2014 के बाद से अब तक कभी औसत बारिश नहीं हुई। वहीं, छह बार तो बारिश का आंकड़ा 600 मिलीमीटर तक नहीं पहुंचा। दूसरी तरफ, झांसी में बेमौसम बारिश हो जा रही है। इस बार 20 मार्च के बाद अचानक से मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। मार्च में हुई इस बारिश ने पिछले छह सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2016 में झांसी में 36.18 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद 2017 से 2022 तक मार्च में औसत वर्षा शून्य रिकॉर्ड की गई। इस बार जनपद में 10 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से लगातार मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। सर्दी के दिन भी कम हो गए हैं। बेमौसम हुई ये बरसात भी जलवायु परिवर्तन का ही नतीजा है।
विज्ञापन


तहसील वार ये रही वर्षा की स्थिति
...........................................

झांसी मोंठ मऊरानीपुर गरौठा टहरौली

30 6 8 2 2

(पांचों तहसील क्षेत्र के ये आंकड़े मिलीमीटर में हैं)

छह सालों में इस बार झांसी में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। पिछले सालों के आंकड़ों को देखें तो जनवरी में ही बारिश थम जाती थी। झांसी में जून से मानसूनी सीजन शुरू हो जाता है और अक्तूबर तक ही वर्षा होती है। - आदित्य कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed