फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Many political parties lag behind in BLA deployment, many booths vacant

Lalitpur News: बीएलए तैनाती में कई राजनीतिक दल पीछे, कई बूथ खाली

Fri, 21 Nov 2025 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Many political parties lag behind in BLA deployment, many booths vacant

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले के 1063 बूथों पर राजनीतिक दलों को बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त करना था, लेकिन कई दल इसमें पिछड़ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने 1023 बीएलए तैनात किए हैं, जबकि 40 बूथों पर अभी भी नियुक्ति बाकी है। बसपा ने केवल 420 बीएलए नियुक्त किए हैं, जिससे 643 बूथ खाली हैं। कांग्रेस ने 518 बीएलए की सूची दी है, और 545 बूथों पर नियुक्ति शेष है। आम आदमी पार्टी और अपना दल ने अभी तक एक भी बीएलए नियुक्त नहीं किया है। भाजपा को छोड़कर किसी दल ने पूरी सूची समय पर नहीं दी है।
विज्ञापन




एसआईआर के तहत प्रत्येक बूथ पर बीएलए का नामित होना जरूरी है। बूथ प्रबंधन में सहयोग देना, मतदाताओं को फॉर्म वितरण की स्थिति की निगरानी करना और 2003 की सूची के अनुसार मतदाता के अभिभावक का मिलान सुनिश्चित करना उनके कार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर बीएलए तैनाती की सूचना दी गई थी, लेकिन कई दल अभी तक सहयोग नहीं कर रहे हैं।



ृ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed