फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mangalsutra stolen from woman bag in Lalitpur

Lalitpur crime: भरे बाजार में महिला के बैग से आरोपी ने उड़ाया मंगलसूत्र, मौके पर मचा हंगामा

Fri, 18 Apr 2025 06:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 06:45 PM IST
सार

यूपी के ललितपुर में एक महिला ने बाजार में एक अन्य महिला के बैग से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी महिला को मौके पर ही दबोच ही लिया जिसके बाद बाजार में जमकर हंगामा हुआ। 

विज्ञापन
Mangalsutra stolen from woman bag in Lalitpur
ललितपुर में चोरी के आरोप में लोगों ने महिला को बाजार में घुमाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर शहर के प्रमुख सर्राफा बाजार में समान खरीददारी कर रही महिला के बैग से सरेआम एक महिला ने मंगलसूत्र चोरी कर लिया। चोरी की वारदात को अंजाम देकर महिला जैसे ही भागने लगी तो उसे मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


लोगों ने आरोपी महिला को घेरकर उससे चोरी किया हुआ मंगलसूत्र बरामद कर लिया जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बाजार में घुमाया। वहीं, कुछ महिलाओं ने आरोपी महिला के साथ हल्की-फुल्की मारपीट भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मंगलसूत्र मिल जाने के बाद लोगों ने महिला को वहां से जाने दिया। यह घटना बीते दिन गुरुवार की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed